Education & Career

एनएसयूआइ ने किया टेक्निकल यूनिवर्सिटी का घेराव

Ranchi : एनएसयूआइ के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को टेक्निकल यूनिवर्सिटी का घेराव किया गया. इसमें झारखंड के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों के बीटेक और डिप्लोमा के सैकड़ों छात्र शामिल हुए.

पीड़ित छात्र नामकुम स्थित टेक्निकल यूनिवर्सिटी पहुंचे एवं अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गये. छात्रों ने सभी सेमेस्टर में जेनरल प्रोमोशन करने की मांग की. कहा कि यदि परीक्षा लेनी है तो ऑनलाइन परीक्षा ली जाये.

कॉलेज में कोरोना काल को देखते हुए सेमेस्टर फीस, हॉस्टल फीस, बस फीस एवं एक्स्ट्रा फीस को अविलंब माफ किया जाये. छात्रों से ली जानेवाली परीक्षा फीस 1650 है. लेकिन कॉलेजों में इससे ज्यादा लिया जा रहा है. इस पर तुरंत कारवाई करने की मांग की.

छात्रों के विभिन्न मुद्दों को कुलपति ने गंभीरता से सुना एवं आगामी 24 मार्च को बोर्ड की बैठक में छात्र हित में निर्णय लेने का आश्वासन दिया. मौके पर इंदरजीत सिंह, लक्ष्मीकांत, आकाश रजवार, कमर सहित सैकड़ों छात्र मौजूद थे.

इसे ही पढ़ें :Budget Session: सरयू राय ने कहा- अगर सदन में सही जवाब नहीं आयेगा तो अधिकारियों के मुंह में उंगली डाल कर निकालेंगे सही जवाब

Related Articles

Back to top button