
Mewat: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि मोदी अडानी और अंबानी के लाउडस्पीकर हैं. उन्होंने अपने अमीर उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाया है. मेवात (हरियाणा) के नूंह में एक चुनावी जनसभा में राहुल ने यह दावा भी किया कि अगर अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी की यही स्थिति बनी रही तो अगले कुछ महीनों में पूरा देश मोदी के खिलाफ खड़ा हो जायेगा. उन्होंने आरोप लगाया, नरेंद्र मोदी अडानी और अंबानी के लाउडस्पीकर हैं. दिन भर उनकी बात करते हैं.
इसे भी पढ़ें : गुजरात प्रयोगशाला बनाम पाठशाला का नया पाठ, महात्मा गांधी ने नेहरू से तंग आकर आत्महत्या की
युवाओं को बेवकूफ बनाकर सरकार नहीं चला सकते
राहुल गांधी ने कहा, आप युवाओं को बेवकूफ बनाकर सरकार नहीं चला सकते. सच्चाई सामने आयेगी. आप देखेंगे कि क्या होगा. उन्होंने कहा, एक के बाद एक झूठे वादे सुनाई देते हैं. बोला गया कि दो करोड़ रोजगार देंगे, किसानों को सही दाम देंगे. लेकिन कुछ नहीं हुआ. करोड़ों युवा बेरोजगार हैं लेकिन मोदी जी और खट्टर जी एक के बाद एक झूठ बोल रहे हैं. राहुल गांधी यह आरोप भी लगाया कि भाजपा लोगों को आपस में लड़ाने की राजनीति करती है.
इसे भी पढ़ें : #NobelPrizeforEconomics: भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी व उनकी पत्नी समेत तीन को अर्थशास्त्र का नोबेल




