
Ahmedabad : राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए. ट्विटर पर लिखा, आज मैं अहमदाबाद में हूं. मेरे खिलाफ भाजपा और आरएसएस ने केस दर्ज करवाया है. मैं भाजपा को मंच और अवसर प्रदान करने के लिए धन्यवाद देता हूं. इस मंच के जरिए मैं उनके खिलाफ अपनी वैचारिक लड़ाई को जनता के बीच ले जाऊंगा. सत्यमेव जयते.
जान लें कि मुंबई, पटना के बाद राहुल गांधी आज शुक्रवार को अहमदाबाद की स्थानीय कोर्ट में पेश हो रहे हैं. राहुल गांधी पर नोटबंदी के दौरान दिये गये एक बयान को लेकर अहमदाबाद में मानहानि का केस दर्ज कराया गया था. इस मामले की आज सुनवाई हो रही है. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान राहुल गांधी को पेश होने का निर्देश दिया था.
नोटबंदी के दौरान राहुल ने एडीसीबी पर 745 करोड़ की ब्लैकमनी व्हाइट कराने का आरोप लगाया था
नोटबंदी के दौरान राहुल गांधी और रणदीप सुरजेवाला ने अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक (एडीसीबी) पर 745 करोड़ रुपये की ब्लैकमनी को व्हाइट कराने का आरोप लगाया था. इसके बाद एडीसी बैंक और उसके चेयरमैन अजय पटेल ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाया था. कोर्ट ने मानहानि केस के इस मामले में अप्रैल में सुनवाई की थी.
कोर्ट ने राहुल गांधी को 27 मई को पेश होने के आदेश दिये थे, लेकिन राहुल गांधी ने कोर्ट से अपील की थी कि उन्हें अधिक समय दिया जाये. इस मांग को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था और राहुल गांधी को 12 जुलाई को कोर्ट के सामने पेश होने का आदेश दिया था.
इसे भी पढ़ेंःबच्चों के साथ बढ़ रहे रेप के मामलों पर SC ने स्वत:संज्ञान लिया, सीजेआई ने कहा, हालात गंभीर




