National

राहुल गांधी का सरकार से सवाल- ऐसा क्या हुआ कि मोदी राज में चीन ने छीन ली भारत की जमीन 

New Delhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को एक बार फिर लद्दाख गतिरोध को लेकर सरकार पर निशाना साधा. राहुल ने सरकार से सवाल किया कि ऐसा क्या हुआ कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रहते चीन ने भारत की जमीन ‘छीन’ ली.

गांधी ने एक ट्वीट के साथ खबर साझा की है, जिसमें एक रक्षा विशेषज्ञ के हवाले से आरोप लगाया गया है कि सरकार वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के पीछे हटने को लेकर मीडिया को ‘गुमराह’ कर रही है और गलवान घाटी में पीछे हटना भारत के लिए हानिकारक है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘ऐसा क्या हुआ कि मोदी जी के रहते भारत माता की पवित्र ज़मीन को चीन ने छीन लिया?’

इसे भी पढ़ें- देश में Corona के 28,637 नये केस, 8.5 लाख के करीब पहुंचा आंकड़ा

लद्दाख गतिरोध को लेकर मोदी पर राहुल साधते रहे हैं निशाना

गौरतलब है कि राहुल गांधी लद्दाख में गतिरोध को लेकर मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधते रहे हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भारत की जमीन चीन के ‘हवाले’ करने का भी आरोप लगाया है.

इसे भी पढ़ें- MP कांग्रेस को बड़ा झटका, सीएम शिवराज से मिले कांग्रेस विधायक, भाजपा में होंगे शामिल

भारत और चीन की सेनाओं के बीच बीते आठ सप्ताह से पूर्वी लद्दाख में विभिन्न स्थानों पर गतिरोध बना हुआ है. हालांकि, अब सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है. यह गतिरोध 15 जून को गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद और बढ़ गया था, जिसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गये थे. इस झड़प में चीनी सेना को भी नुकसान की खबरें हैं जिसने अब तक इसका ब्योरा नहीं दिया है.

6 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button