Corona_UpdatesNational

Corona Update: कई राज्यों में राष्ट्रीय औसत से भी तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, लॉकडाउन में छूट का असर?

NW Desk: देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेलगाम होती जा रही है. आंकड़ों को देखें तो लॉकडाउन में छूट यानी अनलॉक-1 के बाद से देश में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है. अनलॉक-1 के पहले चरण में 75 हजार कोरोना मरीज बढ़ गए.

इस दौरान भारत कोरोना से सबसे अधिक संक्रमित मरीजों के मामले में दुनिया का छठा देश बन गया है. अब जब अब अनलॉक के दूसरे चरण में धार्मिक स्थल, शॉपिंग मॉल और रेस्टोरेंट खुलने से ये खतरा और ज्यादा बढ़ गया है.पिछले कुछ दिनों में कई राज्यों में ट्रेंडलाइन से ऊपर की ओर ग्राफ बढ़ता नजर आया है.

इसे भी पढ़ेंःवर्ल्ड बैंक ने कहा- दूसरे विश्व युद्ध के बाद Lockdown के कारण सबसे बड़ी मंदी की ओर वैश्विक अर्थव्यवस्था

कई राज्यों में तेजी से फैल रहा कोरोना

पाबंदियों में मिली छूट के बाद देश के कई राज्यों में संक्रमण के मामले में अचानक से इजाफा हुआ है. देश के 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के नए केस की पुष्टि की दर राष्ट्रीय औसत 4.39 (7 दिन के आधार पर) से भी अधिक है. रविवार को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा ने कोविड-19 के नए मामलों की असामान्य रूप से बढ़ोतरी हुई. वहीं यूपी ने पिछले तीन दिनों में दो बड़ी छलांग लगाई हैं, और राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार के करीब है.

असम और त्रिपुरा में अब एक सप्ताह से अधिक समय से हर दिन 10 फीसदी से अधिक मामले की बढ़ोतरी हो रही है. झारखंड में भी संक्रमण के केस बीते तीन दिनों में काफी बढ़ गये हैं. कर्नाटक में भी पिछले कुछ दिनों से कोरोना मरीजों के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है और ये दक्षिणी राज्य अब कोरोना से प्रभावित टॉप दस राज्यों की लिस्ट में शामिल हो चुका है.

इसे भी पढ़ेंःदिल्लीः संक्रमण के केस 30 हजार के करीब, मंडरा रहा कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा

अनलॉक-1 के पहले फेज में बढ़े 30% मरीज

देश में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए 25 मार्च से लॉकडाउन था, जो चार चरणों में 31 मई को खत्म हुआ. देश में एक जून से अनलॉक-1 के पहले फेज की शुरुआत हुई. लेकिन इस दौरान देश में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं. आंकड़ों में देखें तो अनलॉक-1 के पहले फेज में एक जून से 8 जून के बीच देश में कोरोना संक्रमण के 30 फीसदी नये मरीज सामने आये हैं. बीते एक हफ्ते में कोरोना के मरीजों में रोजाना 8000 से 10000 के बीच बढ़ोतरी हो रही है. इस दौरान करीब दो हज़ार लोगों की मौत हुई है. जिसने देश की चिंता बढ़ा दी है.

तारीखमौतनये केस
1 जून 2308392
2जून 2048171
3 जून 2178909
4 जून 2609304
5 जून 2739851
6 जून 2949887
7 जून 2879971
8 जून 2069983
कुल 1971 74468

 

तीन राज्यों में थोड़ी राहत

बढ़ते आंकड़ों के बीच कोरोना से प्रभावित टॉप पांच राज्यों में से तीन (महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान) में नये केस की संख्या में थोड़ी कमी आई है. तीनों राज्यों में कोरोना के केस में संयुक्त रूप से कमी आने पर राष्ट्रीय औसत में भी कमी आई है. लेकिन माना जा रहा है कि इन तीनों राज्यों का प्रभाव ज्यादा लंबे समय तक नहीं रहेगा. क्योंकि संक्रमण के टॉप पांच में से दो राज्यों (दिल्ली और तमिलनाडु) में रिकॉर्ड नये केस सामने आ रहे हैं. हालांकि राष्ट्रीय केस लोड में इन पांच राज्यों की हिस्सेदारी अब घटने लगी है. कुछ दिन पहले ही में देश में कुल संक्रमितों की संख्या में इन पांच राज्यों की 74 फीसदी की हिस्सेदारी थी, जो अब घटकर 68 फीसदी हो गई है.

तीन राज्य महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान जिनकी राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना के मामलों में 52 फीसदी हिस्सेदारी थी, वो भी घटकर अब 45 फीसदी पर आ गई है. 15 दिनों तक कुल केस में अकेले 37 फीसदी के हिस्सेदार वाले महाराष्ट्र की हिस्सेदारी अब घटकर 33 फीसदी पर आ गयी है.

इसे भी पढ़ेंःबिहार: एक दिन में कोरोना के 276 केस, 31 की मौत, 5 हजार के पार कुल मामले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button