National

राहुल की दो टूक, कहा- कई मुद्दों पर सरकार से असहमत, लेकिन कश्मीर भारत का आंतरिक मामला

New Delhi : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को दो टूक कहा कि वह कई मुद्दों पर नरेंद्र मोदी सरकार से असहमत हैं, लेकिन यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है और पाकिस्तान या कोई दूसरा देश इसमें दखल नहीं दे सकता.

गांधी ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पड़ोसी देश जम्मू-कश्मीर में हिंसा भड़का रहा है और आतंकवाद समर्थक के तौर पर दुनिया भर में जाना जाता है.

इसे भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: धारा 370 पर एक साथ 14 याचिकाओं पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

पाकिस्तान के भड़काने की वजह से जम्मू-कश्मीर में हिंसा

गांधी ने ट्वीट किया कि मैं कई मुद्दों पर सरकार से असहमत हूं. लेकिन यह बिल्कुल स्पष्ट करना चाहता हूं कि कश्मीर भारत का आंतरिक मुद्दा है और पाकिस्तान या किसी अन्य देश के लिए इसमें दखल देने की कोई गुंजाइश नहीं है.

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हिंसा है और यह पाकिस्तान द्वारा भड़काने और समर्थन देने की वजह से है. पाकिस्तान आतंकवाद के समर्थक के रूप में पूरी दुनिया में जाना जाता है.

इसे भी पढ़ें- टला बड़ा हादसा: कानपुर रेलवे स्टेशन की बाउंड्री तोड़ बाहर निकली लोकल मेमू ट्रेन, चार डिब्बे पटरी से उतरे

राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेश में बांटना असंवैधानिक

गांधी ने यह टिप्पणी ऐसे समय की है जब वह पिछले कई दिनों से जम्मू-कश्मीर के मामले को लेकर सरकार पर हमले कर रहे थे. उनका आरोप रहा है कि अनुच्छेद 370 के कई प्रावधान हटाने और राज्य के दो केंद्र शासित प्रदेश में बांटने का कदम असंवैधानिक तरीके से उठाया गया है.

पिछले दिनों गांधी विपक्ष के कई नेताओं के साथ कश्मीर जा रहे थे, हालांकि उन्हें श्रीनगर हवाई अड्डे पर ही रोक दिया गया था और दिल्ली वापस भेज दिया गया था.

Related Articles

Back to top button