Read Next
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
18/11/2025
एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा और उसकी पत्नी हुई ढेर
17/11/2025
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन में लाइव तसर सिल्क डेमो ने खींचा आगंतुकों का ध्यान
15/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की रिकॉर्ड जीत पर बोले पीएम मोदी, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया
13/11/2025
सुप्रीम कोर्ट का झारखंड सरकार को निर्देश, सारंडा वन क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य के रूप में करें अधिसूचित
Back to top button
Kanpur : लखनऊ से कानपुर पहुंची एक लोकल मेमू ट्रेन के चार डिब्बे बुधवार सुबह स्टेशन के प्लेटफार्म पर पटरी से उतर गये. कानपुर स्टेशन पर पटरी चेंज करते समय ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गये.
इस घटना में रेलवे स्टेशन की बाउंड्री के कई पिलर टूट गये. घटना के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया. यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गयी.
हालांकि इस घटना में जान माल को कोई नुकसान नहीं हुआ है. रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और ट्रेन को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है.
प्लेटफार्म नंबर तीन पर रोका गया रेल यातायात
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि बुधवार सुबह करीब सात बजे लखनऊ से कानपुर आ रही एक लोकल मेमू ट्रेन नम्बर 64201 जैसे ही कानपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची उसके चार डिब्बे पटरी से उतर गये.
चूंकि ट्रेन की गति बहुत धीमी थी इसलिये कोई नुकसान नहीं हुआ और किसी यात्री को कोई चोट नहीं आयी. उन्होंने बताया कि प्लेटफार्म नंबर तीन पर रेल यातायात फिलहाल रोक दिया गया है.
वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं और लोकल ट्रेन को पटरी से हटाने का काम जारी है. ट्रेन के यात्री सुरक्षित उतर गये हैं. मामले की जांच की जा रही है.