National

इमरान की गीदड़भभकी पर बोले अमरिंदरः भारत को लेक्चर मत दो, अजहर मसूद को पकड़ो

New Delhi: 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की गीदड़भभकी को पंजाब के सीएम अमरिंदर कौर ने करारा जवाब दिया है. दरअसल, इमरान खान ने कहा कि हमले के पीछे अगर पाकिस्तान का हाथ है तो भारत इसका सबूत दे. पाकिस्तान कार्रवाई करेगा. इमरान के इस बयान पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चुनौती देते हुए कहा कि भारत को भाषण ना देकर इमरान आतंकी अजहर मसूद को सौंपें.

‘आप नहीं पकड़ सकते हैं तो हमें बताएं’

अमरिंदर ने कहा कि आपके पास जैश-ए-मोहम्मद का प्रमुख मसूद अजहर है जो बहावलपुर में बैठा है. आईएसआई की मदद से आतंकी हमलों को अंजाम दे रहा है. जाओ उसे वहां से उठाओ और भारत के हवाले करो यदि आप नहीं कर सकते हैं तो हमें बताइये.

अमरिंदर ने इमरान के बयान के कुछ देर बाद ही ट्वीट कर कहा कि आतंकवादी मसूद अजहर पाकिस्तान में ही है और इमरान उसे पकड़कर दिखाएं. मुंबई के 26/11 हमले के सबूत दिए गए, उनका क्या किया बताएं. जो बोलते हो करके दिखाओ.

तमाम पार्टियों ने इमरान के बयान की निंदा की

इमरान खान के बयान की देश के तमाम पार्टियों के नेताओं ने निंदा की है. आप संयोजक और दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि क्या कातिल अपने कत्ल को कभी कबूल करता है? क्या कभी पाकिस्तान ने अपनी करतूतों को कबूल किया है? भारत कमज़ोर नहीं है इसका पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देगा. वहीं कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि इमरान खान आतंकियों के एहसान का बदला चुका रहे हैं. पाक चुनाव के दौरान मसूद अजहर ने इमरान खान के लिए प्रचार किया था. ऐसे में इमरान खान का मसूद अजहर का बचाव करना कोई आश्चर्य की बात नहीं है.

इमरान को मिले एक मौका- महबूबा मुफ्ती

देश के बाकी नेताओं से इतर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती इमरान खान के सूर से सूर मिलाती नजर आयीं. पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया है.

उन्होंने लिखा, मैं सहमत नहीं हूं. पाकिस्तान को पठानकोट का डोजियर दिया गया था लेकिन अपराधियों को दंडित करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया. साथ ही उन्होंने लिखा, टाइम टू वॉक द टॉक. लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को एक चांस मिलना चाहिए क्योंकि उन्होंने हाल ही में पद संभाला है. बेशक चुनावों की तुलना में युद्ध संबंधी बयानबाजी अधिक हो रही है.

उल्लेखनीय है कि भारत की कार्रवाई से बौखलाये पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने जहां एक ओर कहा है कि पाकिस्तान को भारत सबूत दें, तो कार्रवाई की जायेगी. साथ ही ये भी कहा कि अगर भारत हमला करता है तो पाकिस्तान भी करारा जवाब देगा.

इसे भी पढ़ेंः ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर खूंटी डीएसपी ने उठाये सवाल, फेसबुक पोस्ट के जरिये निकाली भड़ास

Related Articles

Back to top button