Koderma

कोडरमा में क्यूआर कोड आधारित ई बीट सिस्टम की हुई शुरुआत 

Koderma: कोडरमा जिले के शहरी क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण विधि व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से नई प्रणाली के तहत क्यू आर कोड आधारित ई बीट सिस्टम को जिला में लागू किया गया है. कोडरमा के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने शनिवार को इसकी शुरुआत की. नई प्रणाली के तहत पुलिस की गश्ती टीम थाना क्षेत्र के हॉटस्पॉट यथा होटल, बैंक एवं अन्य संवेदनशील स्थानों में क्यूआर कोड को स्कैन कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे. साथ ही कोडरमा जिले के संबंधित थानों के प्रभारी अधिकारियों की क्यूआर कोड स्कैनिंग के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कड़ी निगरानी के साथ डाटा को बनाए रखना होगा ताकि गश्त करने वाली टीम अपनी ड्यूटी से बच न सकें.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में कृषि शुल्क किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं है, आंदोलन की रणनीति तय होगी : चैंबर

एसपी श्री गौरव ने बताया कि पिछली व्यवस्था में पारंपरिक तौर पर डायरी के माध्यम से अपनी गतिविधियों को मैन्युअल रूप से रिकॉर्ड करना पड़ता था. नई व्यवस्था में समय, दूरी तथा फोटो के माध्यम से सटीक निगरानी हो सकेगी. नई व्यवस्था से पुलिस को अपने मोबाइल फोन से रूट पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा. यह आधारित क्यूआर कोड कैमरे का उपयोग करता है. कंट्रोल सिस्टम की रियल टाइम आधार पर मॉनिटरिंग की जा सकेगी. जैसे ही पुलिसकर्मी कोड सेंड करेंगे प्रभारी अधिकारी को न सिर्फ पुष्टि मिलेगी, बल्कि जरूरी, भविष्य और योजना के लिए संग्रहित और विश्लेषण किया जा सकेगा. ऐसे क्यूआर कोड आभूषण दुकानों, बैंकों और होटलों में लगाए जाएंगे जहां पेट्रोलिंग दलों को नियमित निगरानी रखनी होती है. उन्होंने बताया कि व्यापारियों, स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को पुलिस गश्त तेज करने के तहत जिलेभर में जल्द ही ऐसे क्यू आर कोड की संख्या बढ़ाई जाएगी.

Related Articles

Back to top button