National

जम्मू-कश्मीर: आतंकी मुठभेड़ में मेजर सहित सेना के चार जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी

NewDelhi : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के पिंगलान इलाके में चल रही मुठभेड़ में एक मेजर समेत चार जवान शहीद होने की खबर है. एक जवान घायल भी बताया जा रहा है. सेना ने इसकी पुष्टि कर दी है.  खबरों के अनुसार शहीद जवान 55 राष्ट्रीय राइफल्स के थे. जानकारी के अनुसार पिंगलान इलाके में रविवार देर रात से सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी. एनकाउंटर रात करीब साढ़े 12 बजे शुरू हुआ और रात ढाई बजे तक रुक-रुक कर फायरिंग जारी रही. आशंका जताई जा रही है कि आतंकी फायरिंग कर मौके से फरार हो गये हैं. फायरिंग में एक नागरिक की मौत की भी खबर है.  इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. सोमवार तड़के खबर आयी थी कि सुरक्षाबलों ने दो-तीन आतंकवादियों को घेर लिया है.

दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गयी

इलाके में आतंकियों के होने की जानकारी मिलने के बाद सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया था और आतंकियों की तलाश शुरु कर दी थी. तभी आतंकियों ने भारतीय सेना पर फायरिंग कर दी. इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गयी. बता दें कि पुलवामा के लेथपोरा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.  इस हमले के बाद पुलवामा के आसपास के करीब 15 गांवों को घेकर कासो (सर्च ऑपरेशन) चलाया गया था.  14 फरवरी को हुए आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ की 40 जवान शहीद हो गये हैं.

इसे भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मलिक हटाये जा सकते हैं, सैन्य पृष्ठभूमि वाला शख्स बनेगा राज्यपाल!

Related Articles

Back to top button