
Dhanbad: कोयलांचल के बाघमारा तथा बरोरा थाना क्षेत्र बीती रात से अशांत है. बीती रात ब्लॉक दो अम्बे आउटसोर्सिंग कंपनी में दो दर्जन से अधिक अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया. वाहनों को आग के हवाले किया गया. वाहनों के शीशे, कार्यालय के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिये गए. बमबाजी, फायरिंग की घटना भी सामने आयी. कर्मी को मार कर घायल कर दिया गया. सोमवार सुबह मुराईडीह कोलयरी में दो मजदूर गुट भिड़ गये.
इसे भी पढ़ें :पीएम मोदी के मुख्य सलाहकार पीके सिन्हा ने दिया इस्तीफा
एक सप्ताह से मुराई डीह में कोयला लॉडिंग को लेकर तनाव बना हुआ था. मामले को शांत करने के लिये पुलिस ने सख्ती बरतते हुए लाठी भी चार्ज किया. पुलिस ने स्थान को छावनी में तब्दील कर दिया. मामले को लेकर जांच करने जिले के एसएसपी असीम विक्रांत मिंज पहुंचे. साथ में डीएसपी निशा मुर्मू भी रहीं. अम्बे आउटसोर्सिंग कंपनी में लगे सीसीटीवी को खंगालने का काम एसएसपी ने किया. साथ ही कंपनी के कर्मियों से घटना से संबंध में जानकारी ली. एसएसपी ने यह दावा किया है कि घटना को लेकर जितने भी साक्ष्य अब तक मिले हैं उसके आधार पर घटना में संलिप्त अपराधियों को जल्द ही सामने लाया जायेगा.




