
Birbhum : बीरभूम जिले के दुबराजपुर थाना के खोयाज मोहम्मदपुर गांव में बम विस्फोट में फिर एक मकान के उड़ जाने की घटना प्रकाश में आई है. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत व्याप्त हो गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार देर शाम को उक्त इलाके के एक मकान में जबरदस्त रूप से विस्फोट हुआ. घटना में मकान पूरी तरह से धराशाई हो गया है.
इस घटना के तथा विस्फोट के कारण गांव के लोगों में दहशत व्याप्त हो गया है. घटना को लेकर इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल उतारा गया है. मौके पर पहुंची पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गयी है. वहीं बम स्कावर्ड टीम को भी सूचना दी गयी है. इस घटना में सातवीं कक्षा की एक छात्रा शाहिना खातून गंभीर रूप से घायल हो गयी है.
इसे भी पढ़ेंः देश की सुरक्षा के नाम पर असहमित के स्वर को दबाने की घिनौनी चाल हमें विध्वंस के रास्ते ढकेल रही है
आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू
बताया जाता है कि उक्त मकान में नवी शेख तथा जियाउल शेख रहते थे. घायल छात्रा को दुबराजपुर ब्लॉक अस्पताल में भर्ती किया गया है. देर रात से ही पुलिस इलाके में गश्त लगाए हुए हैं. बम विस्फोट को लेकर भाजपा तथा तृणमूल के बीच राजनीतिक बहस भी शुरू हो गयी है. इस बम विस्फोट की घटना के कारण बुधवार सुबह से ही इलाके में बम स्क्वायड टीम पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गयी है. समूचे इलाके में पुलिस गश्ती लगाए हुए हैं.
इसे भी पढ़ेंः 13 महीनों के वेतन पर बोले पुलिस कर्मी- ये ठीक वैसा ही है, जैसे कार देकर चारों टायर खोल लेना




