
Giridih: सूबे के स्वास्थ मंत्रालय ने दो माह पहले गिरिडीह में स्वास्थ सुविधा बढ़ाने का एलान किया था. लेकिन दो माह बीतने को है लेकिन कोई सुविधा नहीं बढ़ी, उल्टे गिरिडीह सदर अस्पताल में अब बिजली की किल्लत जरुर हो गई है. एक तरफ सोलर प्लेट तीन सालों से खराब पड़ा है तो दूसरी तरफ लाखों रुपये का जेनरेटर खराब है. गिरिडीह स्वास्थ विभाग पत्राचार कर-कर थक चुका है. लेकिन मंत्रालय पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा.
दो माह पहले स्वास्थ मंत्रालय ने एलान किया था कि गिरिडीह सदर अस्पताल में डिजीटल एक्स-रे के साथ एमआरआई मशीन, नवजात शिशुओं के समुचित देखभाल समेत डायलिसिस के नए मशीनों के साथ कई और सुविधाएं बहाल की जाएगी. लेकिन दो माह बीतने को है और अब स्वास्थ विभाग के सूत्र बता रहे हैं कि उपकरण खरीद के लिए अभी तक एजेंसी का चयन तक नहीं किया गया है.
इसे भी पढ़ें:रिम्स में ‘ए’ श्रेणी की 370 नर्सों की होगी बहाली, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने निकाला विज्ञापन
क्योंकि मंत्रालय ने दो माह पहले हुई बैठक में गिरिडीह स्वास्थ विभाग को भेजे गए प्रस्ताव पर बताया था कि सारे उपकरणों को क्रय कर सदर अस्पताल भेजा जाएगा.
सिविल सर्जन डॉ शिव प्रसाद मिश्रा का कहना है कि स्वास्थ मंत्रालय रांची खुद उपकरणों की खरीद कर गिरिडीह सदर अस्पताल को मुहैया कराएगा. गौरतलब है कि कोरोना महामारी के वक्त गिरिडीह सदर अस्पताल में आईसीयू वार्ड चालू किया गया. इसके बाद ही सदर अस्पताल में स्वास्थ सुविधाओं को बढ़ाने पर चर्चा हुई.
जिसमें जरुरत के अनुसार एमआरआई मशीन के साथ डिजीटल एक्स-रे और नवजात शिशुओं के देखभाल से जुड़ी मशीनों के साथ डायलेसिस मशीन लगाने का प्रस्ताव को स्वीकृति मिली थी.
इसे भी पढ़ें:अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ रांची में FIR, बेली डांस के ड्रेस को बताया था आदिवासी पोशाक




