Jamshedpur

घाटशिला में बिजली कटौती का विरोध, भाजपाइयों ने निकाली जनाक्रोश रैली

Ghatshila : बिजली कटौती के खिलाफ घाटशिला भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय के नेतृत्व में जन आक्रोश रैली निकालकर आक्रोश व्यक्त किय गया. गोपालपुर फाटक से लेकर बिजली ऑफिस तक रैली में लोग बड़ी संख्या में शामिल थे. रैली में मुख्य रूप से पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, डॉ सुनीता देवदूत सोरेन, जिलाध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती आदि शांमिल थे. घाटशिला एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से बिजली की अनियमित सप्लाई हो रही है. रोजाना आठ से दस घण्टे बिजली गुल रह रही है. बिजली कटिंग की कोई समय भी निर्धारित नहीं है.    मौके पर पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने कहा कि घाटशिला की पहचान पर्यटन केन्द्र के रूप में है. इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने भी आ रहे हैं. बिजली की लचर व्यवस्था से होटल कारोबार पर भी असर पड़ रहा है. दूसरे राज्य के लोगों के समक्ष घाटशिला की छवि भी धूमिल हो रही है. शाम के समय घण्टों बिजली गुल रहने से विधि-व्यवस्था भंग होने की भी आशंका बनी रहती है.

डॉ सुनिता देवदूत सोरेन ने कहा ग्रामीण इलाकों में भी लोग बिजली की लचर व्यवस्था से परेशान हो उठे हैं. भाजपा परिवार कई दफा बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग करते रही है. हर बार विभाग की ओर से आवश्यक पहल करने का भरोसा भी दिया गया है, लेकिन अबतक कोई ठोस पहल देखने को नहीं मिली है.

ये थे शामिल

पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश साव, सांसद प्रतिनिधि सुरेश रावानी, सांसद प्रतिनिधि सत्यनारायण पुष्टि, जिला महामंत्री हराधन सिंह, जिला उपाध्यक्ष विजय पांडे, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्रा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष रंगलाल महतो, हीरामणी मूर्मु, बुद्धेश्वर मार्डी, हेमंत नारायण देव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माला दे, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल कोइरी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कौशिक कुमार, मंडल महामंत्री तुषार दत्ता,मंडल महामंत्री प्रमोद सिंह, मंडल उपाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, मंडल कोषाध्यक्ष प्रतीक सोनी, मंडल मंत्री सिद्धार्थ शर्मा, मंडल कोषाध्यक्ष विक्रम साव, मंडल उपाध्यक्ष सुभाष बनर्जी, मंडल उपाध्यक्ष स्वपन मुंडा,मंडल मंत्री सुखेश दास, मंत्री पुजा सिंह, संजय तिवारी, पल्टु सरदार, कृष्णा शर्मा, अमरदीप शर्मा, सुजन कुमार मन्ना,सुवोघ सिंह , मंटू प्रजापति, सुरज प्रसाद, साहिल आनंद, राजु महातो, अमित हाजरा, विवेक महापात्र, सुमित रवानी, षष्ठी गोराई, स्वागत चक्रवर्ती, राहुल बनर्जी, शंकर कालिंदी, मौमिता सरकार, मौमिता दास , हर्ष शुक्ला, बबलू दंडपात, रणवीर सिंह, दीपक दंडपात, मुकेश भगत, नरेश महतो, सुनीता त्यागी, मयूरी सीट, अनिमा सीट, जयंती सेन, सुष्मिता  मांलय आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- चार माह से नहीं मिला राशन, ग्रामीणों ने की शिकायत

Related Articles

Back to top button