
Ranchi: कोरोना के संक्रमण से सभी परेशान हैं. ऐसी स्थिति में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज करना डॉक्टरों का परम कर्तव्य है. परंतु कई ऐसे डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी हैं जो ड्यूटी से अनुपस्थित पाये जा रहे हैं. जिला प्रशासन रांची ने ऐसे कुल 28 डॉक्टरों एवं 73 स्वास्थ्यकर्मियों की लिस्ट जारी की है, जिन्हें मंगलवार दिनांक 27 अप्रैल दोपहर 1 बजे तक योगदान करने का समय दिया गया है. अगर वह समय पर योगदान नहीं करते हैं तो जिला प्रशासन आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 56 तथा सीआरपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई करेगा.
28 चिकित्सकों को मंगलवार दोपहर 1 बजे तक का समय
डॉ राकेश कुमार, डॉ आलोक कुमार, डॉ रुना तिग्गा, डॉ मधु तंवर, डॉ स्वाति सिन्हा, डॉ लाल मांझी, डॉ शोभा किस्पोट्टा, डॉ अनुजा साधना कच्छप, डॉ सुम्मी, डॉ चंचल अशोक समेत कुल 28 चिकित्सकों को कल 1 बजे अपराह्न तक योगदान देने को कहा गया है. वहीं 73 स्वास्थ्यकर्मियों को भी 1 बजे अपराह्न तक योगदान करने का समय दिया गया है.




