
New Delhi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों के बकाये को लेकर शनिवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा. इसे दौरान प्रियंका ने आरोप लगाया कि यह सरकार ‘किसानों के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही है.
इसे भी पढ़ें- #Haryana: आज शपथ ले सकते हैं खट्टर, जेजेपी के साथ मिलकर सरकार बना रही बीजेपी
क्या कहा प्रियंका ने
उन्होंने ट्वीट कर दावा किया कि संसद से इंडिया गेट तक दिल्ली के सबसे मशहूर, खूबसूरत, ऐतिहासिक स्थान को “सुंदर” बनाने का एक गुजराती कंपनी को ठेका दिया गया. इसके लिए सरकार का अनुमानित खर्चा 12,450 करोड़ रुपये है.
संसद से इंडिया गेट तक दिल्ली के सबसे मशहूर, खूबसूरत, ऐतिहासिक स्थान को “सुंदर” बनाने का एक गुजराती कंपनी को ठेका और सरकार का अनुमानित खर्चा = 12,450 करोड़ रुपए
उप्र के गन्ना किसानों का बकाया = 7,000 करोड़ रुपए
भाजपा सरकार होश खो रही है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 26, 2019
इसे भी पढ़ें- #NagalandPeaceAccord: आखिरी दौर में शांति समझौते की बातचीत, उत्तर-पूर्वी राज्य में कश्मीर वाले हालात
उप्र के गन्ना किसानों का बकाया 7,000 करोड़
प्रियंका ने कहा कि उप्र के गन्ना किसानों का बकाया 7,000 करोड़ रुपये है. भाजपा सरकार होश खो रही है.
किसान के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही है। जिस दिन देश का किसान जागेगा, उस दिन से सावधान….वह दिन आएगा।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 26, 2019
उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि किसान के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही है. जिस दिन देश का किसान जागेगा, उस दिन से सावधान….वह दिन आयेगा.




