National

2019  लोकसभा चुनाव :  भाजपा की एक हजार सभाएं, पीएम मोदी करेंगे 200 सभा !

NewDelhi :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के स्टार प्रचारक लगभग एक हजार सभाएं करेंगे. सूत्रों के अनुसार   पीएम मोदी लगभग 200 सभाएं करेंगे. जानकारी के अनुसार भाजपा के स्टार प्रचारक सभी लोकसभा सीटों पर प्रचार करेंगे, चाहे वे सीटें भाजपा लड़ रही हो या फिर एनडीए के सहयोगी दल. बता दें कि लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है. लोकसभा चुनाव की ऐलान के बाद पीएम मोदी ने फिर एक बार मोदी सरकार का नारा दिया था. माना जा रहा है कि भाजपा दो नारों फिर एक बार मोदी सरकार और ‘मोदी है तो मुमकिन है…के दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी. 2014 के चुनाव में भाजपा ने अबकी बार, मोदी सरकार का नारा दिया था. सूत्रों के अनुसार लगभग दो महीने के चुनाव प्रचार अभियान में सबसे ज्यादा फोकस उन राज्यों पर रहेगा, जहां भाजपा अभी मजबूत है और जहां से उसके लिए बेहतर संभावनाएं हैं.

इसे भी पढ़ेंः पीएम मोदी के गढ़ गुजरात में प्रियंका का बड़ा हमला, बोलीं- जो देश में हो रहा उसे देख दुख होता है

पीएम मोदी सातों चरणों में सभी राज्यों में धुआंधार प्रचार करेंगे

खबरों के अनुसार लोकसभा चुनाव लड़ने वाले नेता अपने चुनाव के बाद पूरा समय दूसरी सीटों पर प्रचार करेंगे. सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी सातों चरणों में सभी राज्यों में धुंआधार प्रचार करेंगे, खासतौर पर यूपी , बिहार और पश्चिम बंगाल में, जहां सभी सातों चरणों में मतदान होगा. इसके अलावा   पीएम मोदी गुजरात समेत सभी हिंदीभाषी राज्यों में ज्यादा रैली करेंगे.  पीएम मोदी के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सबसे ज्यादा सभाएं करेंगे. अन्य प्रमुख प्रचारकों में राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, उमा भारती, स्मृति इरानी, शिवराज सिंह चौहान, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हैं. बताया गया है कि राज्यों के बड़े नेता अपने राज्यों में तो प्रचार करेंगे ही, जरूरत पड़ने पर दूसरे राज्यों में भी प्रचार करेंगे. जिन राज्यों में दूसरे प्रदेश के लोग ज्यादा संख्या में रहते हैं, वहां के नेताओं को भी सभाओं व संपर्क अभियान के लिए बुलाया जायेगा.

इसे भी पढ़ेंःमसूद अजहर आज घोषित होगा वैश्विक आतंकवादी ? या फिर से चीन लगायेगा अड़ंगा

Related Articles

Back to top button