National

मिराज के बदले राफेल ने एयर स्ट्राइक की होती तो परिणाम और भी भयावह होता :  पूर्व एयर चीफ मार्शल टिपनिस

 NewDelhi :  पूर्व एयर चीफ मार्शल ए वाई टिपनिस ने कहा कि बालाकोट में 12 मिराज की कार्रवाई से पाकिस्तान हिल गया है और अगर 12 मिराज के बदले 12 राफेल गये होते तो परिणाम इससे भी भयावह होता. एवाई टिपनिस आजतक के सुरक्षा सभा कार्यक्रम के सत्र कैसे निपटे पाकिस्तान से? में चर्चा के दौरान बोल रहे थे.  सुरक्षा सभा  में पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल बिक्रम सिंह और पूर्व एयर चीफ मार्शल ए वाई टिपनिस शामिल हुए. टिपनिस ने लड़ाकू विमान राफेल की अहमियत बताते हुए कहा कि आज हमारी हवाई ताकत जरूरत से कम है. हमें 42 स्क्वाड्रन की जरूरत है, लेकिन हमारे पास मात्र 32 स्क्वाड्रन हैं, और अगले कुछ सालों में यह और भी कम हो जायेंगे. कहा कि राफेल की जरूरत हमें इसलिए है क्योंकि यह अमेरिका के एफ-35 के मुकाबले का विमान है. उन्होंने कहा कि बालाकोट में 12 मिराज के बदले 12 राफेल गये होते तो परिणाम इससे भी भयावह होता. उन्होंने कहा कि आज राफेल की सख्त जरूरत है. और एक दो नहीं, पूरे 36 राफेल एक साथ वायुसेना को चाहिए.

इसे भी पढ़ेंः पीएम मोदी के गढ़ गुजरात में प्रियंका का बड़ा हमला, बोलीं- जो देश में हो रहा उसे देख दुख होता है

24 लड़ाकू विमान भारत के अंदर घुसे थे,  राफेल होता तो उनके 12 भी वापस नहीं जा पाते

इस क्रम में उन्होंने कहा कि जिस तरह भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के जवाब में पाकिस्तान के 24 लड़ाकू विमान भारत के अंदर घुस आये थे, अगर उस दिन हमारे पास राफेल होता तो उनके 12 विमान भी वापस नहीं जा पाते. टिपनिस के अनुसार पाकिस्तानी साजिश के तहत उस दिन कश्मीर पर हमला करने आश्े थे, लेकिन हमने कोशिश नाकाम कर दी. एयर मार्शल एवाई टिपनिस ने एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान को हुए नुकसान के सवाल पर कहा कि पाकिस्तान लगातार हमारे खिलाफ युद्ध चला रहा है और आतंक फैला रहा है. एयरफोर्स की कार्रवाई भी सर्जिकल स्ट्राइक ही थी. सुरक्षा सभा  में पूर्व सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने कहा कि हमें पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई जारी रखनी होगी. इसके बाद पाकिस्तान कहना शुरू करेगा कि कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद की जगह हिज्बुल-मुजाहिद्दीन आतंक फैला रहा है. इसलिए हमें इनके घर में घुसकर मारना होगा. इनके ट्रेनिंग सेंटर हर हाल में तबाह करने होंगे.

इसे भी पढ़ेंःइथियोपिया विमान हादसे के बाद भारत ने भी बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों पर लगाया प्रतिबंध

 

Related Articles

Back to top button