National

प्रधानमंत्री मोदी ने द्वारका में लगाई आस्था की डुबकी, भगवान कृष्ण को अर्पण किया मोर पंख

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के द्वारका में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और इसके बाद उन्होंने गहरे समुंदर के भीतर जाकर आस्था की डुबकी लगाई. पीएम मोदी ने इसे इतिहास और आध्यात्मिकता का अनुभव बताया. पीएम मोदी समुंदर में डूबी द्वारका के गहरे पानी के भीतर गए और वहां प्रार्थना की.

उन्होंने बताया कि इस अनुभव ने देश की आध्यात्मिक और ऐतिहासिक जड़ों के साथ एक दुर्लभ और गहरा संबंध प्रस्तुत किया है. खास बात यह है कि पीएम मोदी पानी के भीतर भगवान कृष्ण को अर्पण करने के लिए मोर पंख भी लेकर गए थे.

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि पानी में डूबी द्वारका नगरी में प्रार्थना करना बहुत ही दिव्य अनुभव था. उन्हें आध्यात्मिक वैभव और शाश्वत भक्ति के एक प्राचीन युग से जुड़ाव महसूस हुआ. भगवान श्री कृष्ण सभी को आशीर्वाद दें. बता दें कि द्वारका एक प्राचीन शहर है, जिसे भगवान श्रीकृष्ण की नगरी के रूप में देखा जाता है.

पीएम मोदी के लिए द्वारका के समंदर में जाना सिर्फ पानी में घुसना नहीं था, बल्कि समय के जरिए एक यात्रा थी, जो शहर के गौरवशाली अतीत और भगवान कृष्ण के साथ इसके जुड़ाव को उजागर करती है.

पानी में जाकर पीएम मोदी ने द्वारका को श्रद्धांजलि अप्रित की. उन्होंने इसे एक ऐसा शहर बताया, जो अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत समेटे हुए है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपने भाषण में भी द्वारका में अपने दर्शन के अनुभव को साझा किया.

इसे भी पढ़ें- पीएम मोदी ने गुजरात में देश के सबसे लंबे केबल-स्टे ब्रिज का किया उद्घाटन

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button