National

  प्रधानमंत्री मोदी ने आखिरी चुनावी जनसभा में कहा, अबकी बार 300 पार, फिर एक बार मोदी सरकार  

NewDelhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के खरगौन में वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव की अपनी आखिरी चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मतदाताओं से 5 सेकंड में वोट देकर 5 सालों का राज सौंपने की अपील की. पीएम ने आतंकवाद, गरीबी, किसान, बिजली, महिला सशक्तिकरण, शौचालय के मुद्दों पर जनता के सपॉर्ट की अपील की.   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  कहा कि इस बार भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी, पूरा देश कह रहा है, अबकी बार 300 पार, फिर एक बार मोदी सरकार.  कश्मीर से कन्याकुमारी तक यह बात कही जा रही है. मैं तो 3-4 दिन से सुन रहा हूं- अबकी बार, 300 पार.

अपनी अंतिम सभा में पीएम मोदी ने कहा, 21वीं सदी के भारत के इन्हीं निर्माताओं के उत्साह का परिणाम है कि देश आज कश्मीर से कन्याकुमारी और कच्छ से लेकर कामरूप तक पूरा देश कह रहा है- अबकी बार, मोदी सरकार.

इसे भी पढ़ेंः भारतीय जनता पार्टी इन चुनावों में 100 के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाएगी  : ममता बनर्जी

देश की भावना है कि आतंकियों को घर में घुसकर मारा जाए

पीएम ने कहा, मेरे चुनाव अभियान की शुरुआत मेरठ से हुई थी. अब आखिरी सभा खरगौन में हो रही है। ऐतिहासिक नजर से देखें तो मेरठ और खरगौन के बीच एक डोर ऐसी भी है, जिस पर जिस पर अक्सर ध्यान नहीं जाता. दोनों ही शहर 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े हुए हैं. पीएम ने भाषण में आदिवासी क्रांतिकारी भीमा नायक का जिक्र किया.   पीएम ने कहा, आतंकवाद और नक्सलवाद को खत्म करने की हमारी प्रतिबद्धता को भरपूर जन समर्थन मिला है. यह देश की भावना है कि आतंकियों को घर में घुसकर मारा जाए.

कांग्रेस सैनिकों से विशेषाधिकार छीनने और देशद्रोह का कानून खत्म करने जैसे विषयों को लेकर जनता के बीच गई, जिसको देश ने ठुकरा दिया है. देश इस बात पर एकमत है कि जो लोग जम्मू-कश्मीर के लिए अलग प्रधानमंत्री की पैरवी कर रहे हैं, उन्हें इस चुनाव में सजा दी जाए.

100 साल तक कांग्रेस को वोट नहीं देगा

उन्होंने कहा,  मैं आपको इस बात के लिए भी आश्वस्त करता हूं कि जब तक मोदी और बीजेपी है, तब तक जंगल में रहने वालों के अधिकारों को और उनकी जमीन को कोई हाथ नहीं लगा सकता. आपका यह सेवक आदिवासी समाज की पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिंचाई और जन-जन की सुनवाई के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रहा है.  मैं हमारे जनजातीय और आदिवासी समाज का आभारी हूं कि उन्होंने कांग्रेस की सच्चाई को पूरी तरह पहचाना है और हमेशा के लिए कांग्रेस के झूठ और प्रपंच को नकार दिया है.

मोदी ने कहा कि  कर्नाटक में कांग्रेस ने जिनको मुख्यमंत्री बनाया है उनका बयान सुनकर कोई भी देशवासी आने वाले 100 साल तक कांग्रेस को वोट नहीं देगा. मोदी ने जनता से कहा कि जीवन में कभी कांग्रेस को वोट मत देना. मोदी ने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री का कहना था कि सेना में वो लड़के जाते हैं जिनको खाने के लिए रोटी नहीं मिलती है. भूखे मरते हैं, इसलिए सेना में जाते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि भाइयों- बहनों उनका यह बयान देशवासियों का अपमान है.

इसे भी पढ़ेंःआम चुनाव 2019 के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन, 19 मई को 8 राज्यों की 59 सीटों पर होगी वोटिंग

Related Articles

Back to top button