
New Delhi: आम चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग के दूसरे दिन ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल आया है. सोमवार को तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए.
दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल नौ पैसे जबकि कोलकाता में आठ पैसे और चेन्नई में 10 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है. वहीं डीजल के दाम दिल्ली और कोलकाता में 15 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर बढ़ाये गये हैं.
इसे भी पढ़ेंःNews Wing Impact: सीएस ने सीएम को कोयला चोरी व लचर बिजली व्यवस्था की दी जानकारी, वितरण निगम के एमडी तलब
हालांकि, पेट्रोल और डीजल के दाम में रविवार को कोई बदलाव नहीं आया था. जानकार बताते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आई तेजी के बाद फिलहाल पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत मिलने की गुंजाइश नहीं है.
बल्कि ये कीमतें बढ़ने ही वाली है. एंजेल ब्रोकिंग के एनर्जी व करेंसी रिसर्च मामलों के वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम में इस हफ्ते कटौती की संभावना नहीं है.
इसे भी पढ़ेंःविदेश, रक्षा समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने नहीं किया सरकारी बंगलों का बकाया भुगतान
बल्कि वृद्धि का सिलसिला चल पड़ा है. अनुमान है कि आनेवाले दिनों में कीमतों में दो से तीन रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो सकता है.
बढ़ोतरी के बाद सोमवार को दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 71.12 रुपये, 73.19 रुपये, 76.73 रुपये और 73.82 रुपये प्रति लीटर हो गए. जबकि डीजल की कीमतें चारों महानगरों में बढ़कर क्रमश: 66.11 रुपये, 67.86 रुपये, 69.27 रुपये और 69.88 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं.
इसे भी पढ़ेंः23 के बाद ब्यूरोक्रेसी में होगा बड़ा फेरबदल, अफसरों को सीएस व प्रधान सचिव रैंक में भी मिलेगी प्रोन्नति




