
New Delhi : ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर शेन वार्न का निधन हो गया है. वह 52 वर्ष के थे. जानकारी के मुताबिक शेन, थाईलैंड के कोह सामुई में अपने विला में मौजूद थे, माना जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. वॉर्न की मैनेजमेंट टीम की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, कोह सामुई के एक विला में शेन बेहोश पाए गए थे. बाद में उन्हें बचाया नहीं जा सका.
दुनिया के महान स्पिनरों में शुमार शेन वॉर्न ने 1992 से 2007 तक 145 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 25.41 की गेंदबाज़ी औसत से 708 विकेट लिये. मुरलीधरन ने टेस्ट में 800 विकेट लिए थे. 1993 से 2005 तक उन्होंने 194 वनडे में 293 विकेट लिये. 1999 क्रिकेट विश्व कप की विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम में उनका अहम योगदान था.
भारत के खिलाफ शेन वॉर्न ने 1992 में सिडनी टेस्ट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी, 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में ही खेला था.
इसे भी पढ़ें :तेलंगाना सीएम के चंद्रशेखर राव ने रांची में शहीदों के आश्रितों को सौंपा 10 लाख रुपये का चेक




