
New Delhi: सुस्त आर्थिक रफ्तार के बीच सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. जीएसटी काउंसिल की बैठक से पहले वित्त मंत्री ने सीतारमण ने बड़ा ऐलान करते हुए घरेलू कंपनियों और नई घरेलू मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों के लिए कॉर्पोरेट टैक्स की दरों में कटौती का प्रस्ताव रखा.
सरकार ने नई घरेलू कंपनियों के लिए कॉर्पोरेट टैक्स की दर 22 प्रतिशत किया है, बशर्तें घरेलू कंपनी ने किसी प्रोत्साहन का लाभ नहीं लिया हो, यानी किसी तरह का इन्सेंटिव या छूट न ली हो. वित्त मंत्री सीतारमण के ऐलानों के बाद से शेयर बाजार में भारी उछाल है.
इसे भी पढ़ेंःमोदी सरकार घाटे वाली कंपनी में लगा रही #LIC का पैसा : प्रियंका गांधी
Finance Minister Nirmala Sitharaman: The effective tax rate for these companies shall be 25.17 % inclusive of all surcharge and cess. https://t.co/nFJoh5ypch
— ANI (@ANI) September 20, 2019
सरकार ने घटाये कॉर्पोरेट टैक्स
ये बदलाव मौजूदा वित्त वर्ष यानी 2019-20 से प्रभावी होगा. जो कंपनियां 22 प्रतिशत की दर से आयकर भुगतान करने का विकल्प चुन रही हैं, उन्हें न्यूनतम वैकल्पिक कर का भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी. और सरचार्ज और सेस जोड़कर प्रभावी दर 25.17 फीसदी हो जाएगी.
इसके साथ ही एक अक्टूबर के बाद बनी नयी घरेलू विनिर्माण कंपनियां बिना किसी प्रोत्साहन के 15 प्रतिशत की दर से आयकर भुगतान कर सकती हैं. नयी विनिर्माण कंपनियों के लिये सरचार्ज और सेस समेत प्रभावी दर 17.01 प्रतिशत होगी.
वित्त मंत्री ने किये बड़े ऐलान
बदलाव के मुताबिक, अभी छूट का लाभ उठा रही कंपनियां इनकी अवधि समाप्त होने के बाद कम दर पर कर भरने का विकल्प चुन सकती हैं. इसके साथ ही सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स की देनदारी वाली कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुए पूंजीगत लाभ पर बजट में प्रस्तावित एक्सट्रा सरप्लस नहीं लागू होगा.
इसे भी पढ़ेंःशाहजहांपुर यौन शोषण केसः बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद गिरफ्तार
एफपीआइ के पास मौजूद डेरिवेटिव समेत किसी भी प्रतिभूति की बिक्री से होने वाले पूंजीगत लाभ पर धनाढ्य उपकर नहीं लगेगा. इसके अलावे शेयरों की पुनर्खरीद की घोषणा पांच जुलाई से पहले करने वाली कंपनियों पर टैक्स नहीं लगेगा.
गौरतलब है कि कॉरपोरेट टैक्स घटाने से राजस्व में सालाना 1.45 लाख करोड़ रुपये की कमी का अनुमान है.
शेयर बाजार में उछाल
मंदी से लड़ने की तैयारी में सरकार द्वारा उठाये गये कदम के बाद से शेयर मार्केट में भारी उछाल देखने को मिल रहा है. बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स में 1600 पॉइंट्स से ज्यादा का उछाल देखने को मिला. अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की वित्तमंत्री की घोषणा से रुपया 66 पैसे उछलकर 70.68 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा.
Sensex soars over 1600 points, currently at 37,767.13 pic.twitter.com/ZB34RnacSP
— ANI (@ANI) September 20, 2019
बैंकिंग और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिल रही है. निफ्टी ने भी बहुत दिनों बाद 11 हजार के स्तर को छुआ है.
इसे भी पढ़ेंःसिंदरी #MLA फूलचंद मंडल का टिकट रडार पर, सीट के लिए #BJP ने शॉर्टलिस्ट किये पांच नाम




