NationalTop Story

मोदी सरकार घाटे वाली कंपनी में लगा रही #LIC का पैसा : प्रियंका गांधी

New Delhi : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए शुक्रवार को दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआइसी) का पैसा घाटे वाली कंपनियों में लगा रही है. प्रियंका ने कहा कि ऐसा करके सरकार देश के आम लोगों के भरोसे को चकनाचूर कर रही है.

इसे भी पढ़ें- #LIC की जमापूंजी भी लुटने की कगार पर, ढाई माह में हुआ 57000 करोड़ का नुकसान

सरकार लोगों के भरोसे को कर रही चकनाचूर

उन्होंने ट्वीट किया कि भारत में एलआइसी भरोसे का दूसरा नाम है. आम लोग अपनी मेहनत की कमाई भविष्य की सुरक्षा के लिए एलआइसी में लगाते हैं.

लेकिन भाजपा सरकार उनके भरोसे को चकनाचूर करते हुए एलआइसी का पैसा घाटे वाली कंपनियों में लगा रही है.

इसे भी पढ़ें- देशभर में NRC लागू करने की बात के पीछे आखिर क्या है असली वजह

प्रियंका का सवाल

उन्होंने सवाल किया कि ये कैसी नीति है जो केवल नुकसान नीति बन गयी है? प्रियंका ने जिस मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया उसके मुताबिक शेयर बाजार में बिकवाली का असर कई कंपनियों पर भी पड़ रहा है.

बीते ढाई महीने में एलआइसी को शेयर बाजार में निवेश से करीब 57,000 करोड़ रुपये की चपत लग चुकी है. दरअसल, एलआइसी ने जिन कंपनियों में निवेश किया था, उन कंपनियों की बाजार पूंजी में काफी गिरावट दर्ज की गयी है.

Related Articles

Back to top button