
Hazaribagh : पतरातू डैम के पास से हजारीबाग मेडिकल कॉलेज की छात्रा पूजा भारती का शव बरामद होने के मामले में शुक्रवार को सीसीआर डीएसपी अमिता लकड़ा, इंस्पेक्टर ललित कुमार, लोहसिंघना थाना प्रभारी निशी कुमारी व कोर्रा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा कॉलेज के छात्रावास पहुंचे. वहां उन्होंने स्टूडेंट्स से पूछताछ की.
बता दें कि छात्रा पूजा भारती का ऐप्रन कॉलेज गेट के कुछ दूरी पर गिरा हुआ पाया गया. हालांकि, इस मामले में पुलिस की चार टीम बनाकर अलग-अलग जगहों पर इसकी पड़ताल की जा रही है. टीम द्वारा रामगढ़, गोड्डा, रांची में जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- जेएमएम ने कहा- रघुवर दास में भ्रष्टाचार था हावी; बीजेपी का पलटवार-दिल्ली दरबार में चढ़ायी जा रही जनता की कमाई
एक टीम कोटा जाकर जांच कर रही है. रामगढ़ से पतरातू जाने के क्रम में सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक ओमनी वैन को पतरातू डैम की ओर जाते देखा गया है. यह ओमनी वैन एक घंटे में लौटते हुए सीसीटीवी में कैद हुई है. पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है.
इधर, इस मामले को लेकर आजसू के छात्र संघ ने मेडिकल कॉलेज के प्रधानाध्यापक का पुतला दहन किया. छात्रों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज की लापरवाही की वजह से छात्रा पूजा भारती की मौत हुई है.

छात्रों ने कहा कि अगर समय रहते प्रशासन को इस बात की जानकारी दी जाती, तो शायद पूजा भारती की जान बच जाती. उन्होंने यह भी कहा कि कई छात्र-छात्राएं अभी भी कॉलेज छात्रावास में रह रहे हैं, जो काफी डरे-सहमे हुए हैं.
इसे भी पढ़ें- गिरिडीह : घरेलू विवाद में हुई थी ममता की हत्या, पति समेत सात आरोपी गिरफ्तार




