Uncategorized

फिर से लैब टेस्ट में फेल हुई मैगी, नेस्‍ले पर लगा 45 लाख का जुर्माना

News Wing
Utter Pradesh, 29 November: मैगी एक बार फिर से लैब टेस्ट में फेल हो गयी है. यूपी के शाहजहांपुर जिले में प्रशासन में मैगी के लैब जांच में कथित तौर पर फेल हो जाने पर नेस्ले इंडिया और इसके वितरकों पर जुर्माना लगाया है. इसी बीच नेस्ले इंडिया ने कहा है कि यह मामला त्रुटिपूर्ण मानकों को प्रयोग में लाने का है. बता दें कि नेस्ले इंडिया पर 45 लाख व मैगी के तीन वितरकों पर 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

जिले के अधिकारियों के अनुसार यह बताया गया है कि प्रशासन ने पिछले साल ही साल नवंबर महीने में नमूने इकट्ठा किया था और लैब जांच के लिए भेजा था. जिसके बाद जांच में पाया गया था कि मैगी के नमूनों में तय सीमा से ज्यादा राख की मात्रा थी. वहीं जांच के बाद नतीजों पर सवाल उठाते हुए नेस्ले कंपनी ने कहा था कि अब तक आदेश प्राप्त नहीं हुआ है व आदेश मिलते ही वह अपील दायर करेगी.

इधर नेस्ले कंपनी के प्रवक्ता ने कहा हे कि निर्णय करने वाले अधिकारी की ओर से पारित आदेश हमें नहीं मिले है. लेकिन हमें यह बताया गया है कि नमूने 2015 के हैं और यह मुद्दा नूडल्स में राख की मात्रा से जुड़ा हुआ है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button