NEWSWING
Ranchi, 14 September : ‘सही पकड़े हैं’ डायलॉग से फेमस हुई अंगूरी भाभी इन दिनों फिर से चर्चा में हैं. अभिनेत्री शिल्पा शिंदे को लोगों ने ट्रोल किया है. सोशल मीडिया में भाभी जी को मोटी भैंस और फैट की दुकान कह कर मजाक उड़ाया जा रहा है. वहीं शिल्पा ने भी ट्रोल करने वाले लोगों को करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि कम से कम वो वल्गर तो नहीं लग रही थीं.
सोशल साइट पर लोगों ने शिल्पा को किया ट्रोल
दरअसल, कुछ दिन पहले शिल्पा शिंदे ने ‘पटेल की पंजाबी शादी’ फिल्म में एक आइटम सांग ‘मारो लाइन’ पर डांस किया है. गाने में ऋषि कपूर और वीर दास भी नाच रहे हैं. जैसे ही यह गाना सामने आया, शिल्पा के फिगर को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर ऊट-पटांग लिखना शुरू कर दिया. ट्रोल करने वालों ने उन्हें घटिया, मोटी भैंस और फैट की दुकान कहा. एक यूजर ने तो शिल्पा को पपीता तक कह दिया. उसने कहा कि वह इस आइटम सांग में पपीते जैसे दिख रही है.
शिल्पा ने कहा, कम से कम मैं वल्गर तो नहीं रह रहीं हूं
शिल्पा इस पर चुप नहीं रहीं, उन्होंने भी करारा जवाब दिया. शिल्पा ने कहा कि मुझे मालूम है कि मैं उसमें मोटी दिख रही हूं. जब शूट हुआ, तब मोटी थी. मेकर्स ने तब मुझे इसके लिए चुना था. उन्होंने आगे कहा कि कम से कम मैं वल्गर तो नहीं रह रहीं हूं. गाने की शूटिंग से अब तक 6-7 साल किलो वजन घटा चुकी हूं. फिर भी लोग पता नहीं क्यों मेरे मोटापो पर हल्ला मचाए हुए हैं. वैसे यह गाना कर के मुझे मजा आया. मुझे कुछ अजीब नहीं लगा, न ही मैं कहीं वल्गर लगी. लोग मुझे कितना भी ट्रोल करें, मुझे फर्क नहीं पड़ता.




