News Wing
Sarhasa, 29 November: ठंड के साथ कुहासा भी बढने लगा है इसका असर रेल सेवा पर भी पडऩे लगा है. रेल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कुहासा के कारण सहरसा से अमृतसर तथा सहरसा से बरौनी के बीच चलनेवाली जनसेवा एक्सप्रेस के परिचालन पर डेढ़ माह के लिए रोक लगा दी है.
कोसीवासियों को होगी काफी परेशानी
अमृतसर से सहरसा के बीच चल रही 15210 जनसेवा एक्सप्रेस आठ दिसंबर 2017 से लेकर 18 फरवरी 2018 तक रद्द रहेगी. सहरसा से अमृतसर के बीच चलनेवाली जनसेवा कोसी क्षेत्र की महत्वपूर्ण ट्रेन है. इस ट्रेन के रद्द होने से कोसीवासियों को काफी परेशानी उठानी पड़ेगी. पूर्व मध्य रेल के सहरसा से बरौनी के बीच चल रही 15275 जनसेवा एक्सप्रेस एक दिसंबर 2017 से लेकर 13 फरवरी 2018 तक रद रहेगी. वहीं 15276 बरौनी-सहरसा एक्सप्रेस दो दिसंबर 2017 से लेकर 14 फरवरी 2018 तक रद रहेगी। रेलवे बोर्ड ने इन ट्रेनों के रद रहने की अधिसूचना जारी कर दी है.
घटेगा सहरसा का राजस्व
पूर्व मध्य रेल में सहरसा राजस्व के मामले में दूसरे स्थान पर है. दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह से ही जनसेवा ट्रेन को रद करने से राजस्व पर प्रतिकूल असर पडेगा. जनसेवा सहरसा के लिए कमाऊ ट्रेन है. प्रतिदिन भीड़ बढने पर 20 से 25 लाख रुपये के टिकट सिर्फ जनसेवा से ही कटते हैं. इस ट्रेन के रद रहने से सहरसा स्टेशन का राजस्व प्रभावित होगा.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




