ChatraJharkhandNEWS

पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ शुरू किया पोस्टरवार

Chatra: नक्सलियों के विरुद्ध अभियान में तेजी लाने को लेकर चतरा पुलिस ने पोस्टर वार शुरू कर दिया है. इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को जागरूक करना और नक्सलियों के मंसूबे को उजागर करना है.

इसे भी पढ़ें: बंगाल चुनावः अर्जुन मुंडा, बाबूलाल और रघुवर भी संभालेंगे प्रचार की कमान

एसपी ऋषभ झा ने कहा कि माओवादियों व अन्य नक्सली संगठनों के विरुद्ध इस अभियान को गति दिया जाएगा. उन्होंने पोस्टर में नक्सलियों को विकास का बाधक बताते हुए सिर्फ और सिर्फ लेवी की वसूली कर अपने तंत्र को मजबूत करने की बात लिखी गई है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया है कि नक्सल गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें. एसपी सूचक की पहचान न सिर्फ गुप्त रखेगी हल्की उनकी सूचना पर त्वरित करवाई भी करेगी.

इसे भी पढ़ें: भोले भंडारी की आराधना में रांची लीन, पहाड़ी मंदिर का दर्शन करें

एसपी ने आगे कहा कि इन दिनों नक्सली सुदूरवर्ती इलाकों को जगह-जगह लैंड माइंस बिछा रखा है. जिसका खमियाजा ग्रामीणों को ही भुगतना पड़ रहा है. कई ग्रामीण इसके चपेट में आकर अपने हांथ पांव गवां चुके हैं. उन्होंने कहा कि ग्रामीण अभी भी जागरूक हों और नक्सलियों के सफाये में पुलिस की मदद करें.

इसे भी पढ़ें: सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिपः सीएम ने कहा- झारखंड में खिलाड़ियों की होती है खेती, 15 मार्च को 39 खिलाड़ियों को देंगे सीधी नियुक्ति

 

Related Articles

Back to top button