JharkhandLead NewsRanchi

आखिर किस मकसद से रखे थे 1325 लोगों के पासपोर्ट? पता लगाने में जुटी पुलिस

Ranchi: बिरसा चौक से एक व्यक्ति के पास से 10.22 नकदी और 1325 पासपोर्ट जब्त किये जाने के मामले में पुलिस की जांच में प्रारंभिक तौर पर यह सामने आया है कि विदेशों में नौकरी लगाने के नाम पर राजेश सिंह उर्फ शैलेश सिंह ने लोगों से पासपोर्ट लेकर अपने पास रखा था.

उसने जिन लोगों को पासपोर्ट रखे हैं वे गल्फ देशों में नौकरी करना चाहते हैं उन्हीं लोगों ने पैसे भी जमा कराए थे. जमा रकम और पासपोर्ट को जमशेदपुर भेजने के दौरान राजेश पकड़ लिया गया. रांची पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह धंधा वैध है या अवैध. जांच के लिए पुलिस ने रीजनल पासपोर्ट ऑफिस (आरपीओ) को पत्र भेजकर प्रतिवेदन रिपोर्ट मांगी है.

फिलहाल इस मामले में एफआइआर दर्ज नहीं की गयी है. हालांकि पकड़े गए राजेश प्रसाद का पुलिस ने कोविड-19 टेस्ट करवा लिया है जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है.

हटिया एसपी विनीत कुमार ने बताया कि जब्त पासपोर्ट में से कुछ पासपोर्ट का सत्यापन किया गया, तो उसके धारक सही पाये गये हैं.

आयकर विभाग भी जांच में जुटा

एक साथ 10.21 लाख रुपये जब्त होने को लेकर जगन्नाथपुर थाने की पुलिस ने आयकर विभाग को सूचित किया है. आयकर के अधिकारी थाना पहुंचे और जांच में जुट गये. पुलिस इस धंधे के कथित मुख्य सरगना राजेश सिंह की तलाश कर रही है.

पुलिस ने उससे मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन उसने खुद को राज्य से बाहर रहने की बात कही है. उसकी तलाश में पुलिस अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

Related Articles

Back to top button