JharkhandRanchi

राज्यसभा चुनाव 2016 के हॉर्स ट्रेडिंग मामले में निष्कर्ष के करीब पुलिस, मुख्य गवाह मंटू सोनी से 3 घंटे पूछताछ

Ranchi  : राज्यसभा चुनाव-2016 में हुए कथित हॉर्स ट्रेडिंग मामले को लेकर पुलिस अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचने के करीब है. मामले को लेकर सोमवार शाम मुख्य गवाह मंटू सोनी से जगन्नाथपुर थाने में करीब 3 घंटे तक पूछताछ की गयी है.

इस दौरान मामले के जांच कर रहे आइओ ने मुख्य गवाह से सभी पहलुओं के बारे में पूछताछ की. उनसे सभी सबूतों की जानकारी लेते हुए केस के हर बिंदुओ की जांच की. उनसे पूछा गया कि कथित हार्स ट्रेडिंग मामले में कब किस व्यक्ति की क्या भूमिका थी.

इस दौरान पूर्व में जो भी बयान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के सलाहकार अजय कुमार और अन्य अभियुक्तों निर्मला देवी और योगेंद्र साव ने दिये थे, उसका मंटू सोनी के बयानों से क्रॉस चेक किया गया. सभी तथ्यों को मिलाते हुए सत्यता को प्रमाणित किया गया.

बता दें कि राज्यसभा चुनाव में हुए कथित हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर चुनाव आयोग के आदेश पर रांची के जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज है.

इसे भी पढ़ें – 18 करोड़ से बने स्लॉटर हाउस के संचालन का जिम्मा अर्श एंड अहलान को, 25 प्रतिशत राशि निगम को देगी कंपनी

बयानों की सत्यता का हुआ क्रॉस चेक

राज्यसभा चुनाव 2016 के हॉर्स ट्रेडिंग मामले में निष्कर्ष के करीब पुलिस, मुख्य गवाह मंटू सोनी से 3 घंटे पूछताछ
मंटू सोनी.

सोमवार को मंटू सोनी ने बताया कि जिस फोन से योगेंद्र साव की बात हुई थी, वह उनका था. जबकि सिम योगेंद्र साव के नाम से था. उन्होंने बताया कि अजय कुमार का यह कहना कि वे मीटिंग के लिए तो गये थे, लेकिन वे अंदर नही जाकर गाड़ी में बैठे थे. वह गलत है.

मंटू सोनी द्वारा दिये वीडियो साक्ष्य में यह स्पष्ट दिखाया गया कि अजय कुमार मीटिंग वाले हॉल में दरवाजा बंद करते हुए और आगे-पीछे होते हुए दिख रहे हैं. पूछताक्ष में आइओ के द्वारा मामले में कांड में शामिल अभियुक्तों और गवाहों के दिये बयानों से मुख्य गवाह मंटू सोनी के दिये बयानों की सत्यता का क्रॉस चेक किया गया. इससे हर तथ्यों का आइओ ने विस्तार से पूछताछ की.

मुख्य गवाह ने कहा था, 5 करोड़ रुपये ऑफर किये थे पूर्व सीएम ने

इससे पहले बीते 27 जुलाई को मंटू सोनी ने अपने बयान में पुलिस को बताया था कि तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास और उनके राजनीतिक सलाहकार अजय कुमार ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने के लिए प्रलोभन दिया था.

दोनों एचईसी स्थित योगेंद्र साव के घर भी आये थे. वहां भी प्रलोभन दिया था. पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी को वोट देने के लिए करीब 5 करोड़ रुपये ऑफर किये थे.

इसे भी पढ़ें –राज्य में कोरोना संक्रमण के 1508 नये केस, 9 की मौत, कुल आंकड़ा 81417

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button