
Jamtara : मिहिजाम पुलिस ने हत्या के आरोपी तीन भाइयों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. थाना प्रभारी रोशन कुमार ने बताया कि पांच जनवरी को मिहिजाम थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा मंदिर रोड निवासी प्रभात शर्मा की हत्या उसके ही तीन भाइयों ने मिलकर कर दी थी. साक्ष्य छिपाने की नीयत से तीनों आरोपियों ने घटना के दिन ही मृतक का दाह संस्कार कर दिया था. इस संबंध में मृतक की पत्नी गायत्री देवी ने छह जनवरी को थाना में आवेदन देकर अपने भैंसुर पवन शर्मा, पंकज शर्मा, देवर रोहित शर्मा और सास फूलमती देवी पर हत्या का आरोप लगाया था. इस मामले में आरोपी तीनों भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
इसे भी पढ़ें-हजारीबाग नगर आयुक्त के आवास पर पथराव
शराब पीकर पत्नी और बेटे को पीट रहा था प्रभात, भाइयों मना किया, तो उनसे लड़ बैठा, भाइयों ने भी बांधकर पीटा
आवेदन में मृतक की पत्नी ने जिक्र किया है कि उसके चार वर्षीय पुत्र ने भी हत्या करते देखा है. मृतक की पत्नी के अनुसार उसके पति ट्रक चालक थे और हमेशा शराब का सेवन करते थे. घटना के दिन प्रभात शराब के नशे में धुत होकर आया और उसके और बेटे के साथ मारपीट करने लगा. इसी क्रम में भैंसुर पवन शर्मा, पंकज शर्मा, देवर रोहित शर्मा ने मारपीट करने से मना किया. परंतु, शराब के नशे में मेरे प्रभात तीनों भाइयों से उलझ गया. इसी दौरान तीनों भाइयों ने प्रभात को पेड़ से बांध दिया और रॉड से मारा, जिससे उसकी मौत हो गयी.
इसे भी पढ़ें- दूसरे युवक से अफेयर के शक में मंगेतर ने कर दी थी युवती की हत्या




