
Ranchi: रांची पुलिस ने पिछले दिनों झारखंड सरकार के खिलाफ बड़ी साजिश का खुलासा किया था. सरकार में शामिल विधायकों को पैसे का लालच देकर सरकार को अल्पमत में लाने की साजिश की जानकारी स्पेशल ब्रांच को लग गयी थी, जिसके बाद राजधानी के कई बड़े होटलों में ताबड़तोड़ छापेमारी तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था.
इसे भी पढ़ेंः एक राज में दो कानून चला रहा नगर निगम, मंत्री पर मेहरबान औऱ जनता के लिए तुगलकी फरमानः संजय सेठ
गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक दुबे, अमित सिंह और निवारण प्रसाद महतो शामिल हैं. तीनों अभियुक्तों को रांची पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. रांची सीजेएम कोर्ट में रांची पुलिस ने आवेदन दिया है. रांची पुलिस द्वारा दिए गए आवेदन में 3 दिनों की रिमांड दिए जाने की इजाजत मांगी गयी है.
इसे भी पढ़ेंः फूल सिंह को बनाएं जैक उपाध्यक्ष, दें सारी सुविधाएं : झारखंड हाईकोर्ट




