
Ranchi: केंद्र सरकार जल्द ही झारखंड को प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क योजना से सड़क निर्माण की सौगात देने वाली है. झारखंड सरकार के प्रस्ताव पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने सहमति प्रदान कर दी है. संभवत: सोमवार तक इस संबंध में झारखंड को स्वीकृति लेटर मिल जाये. राज्य सरकार ने जुलाई माह के पहले ही 1027 किमी ग्रामीण सड़क निर्माण की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव तैयार करके भारत सरकार की मंजूरी भेजा था, लेकिन इस प्रस्ताव पर केंद्र ने कुछ सुधार करने का निर्देश झारखंड के अधिकारियों को दिया था. इसके बाद ग्रामीण कार्य विभाग ने संशोधित डीपीआर मंजूरी के लिए केंद्र को भेजा था.
इसे भी पढ़ेंःराज्यसभा चुनाव हार्स ट्रेडिंग मामलाः निलंबित एडीजी अनुराग गुप्ता को विभागीय जांच में क्लीन चिट
सूत्रों के अनुसार इस पर सहमति मिल गयी है,जल्द ही लेटर भी मिल जायेगा. ग्रामीण सड़क निर्माण की मंजूरी मिलने के बाद झारखंड स्टेट रूरल रोड डेवलपमेंट अथॉरिटी इसके काम की प्रक्रिया प्रारंभ करेगा. ठेकेदारों के पास काम की कमी नहीं रहेगी. विभाग योजना की मंजूरी मिलते ही टेंडर आदि कर इसी वित्त वर्ष में काम शुरू कराया जायेगा. इस बार मजबूत सड़क बनायी जायेगी जिस पर भारी वाहन भी चल सकेंगे. खनिज एरिया की सड़कों के अलावा जिला को जोड़ने वाली,स्कूल,आंगनबाड़ी केंद्र,अस्पताल इत्यादि को जोड़ने वाली सड़कें बनायी जायेगी.
इसे भी पढ़ेंःNational Corona update: 214 दिनों के बाद देश में मिले सबसे कम संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या भी राहत पहुंचाने वाली
3000 किमी रोड की भी स्वीकृति दिसंबर तक
पीएमजीएसवाई योजना के तहत 4000 किमी से अधिक सड़क निर्माण योजना की स्वीकृति दी जानी है. फिलहाल 1027 किमी रोड पर मंजूरी मिल रही है. शेष 3000 किमी ग्रामीण सड़क निर्माण की भी योजना तैयार की जा रही है. अधिकारियों के अनुसार दिसंबर माह तक इस पर भी सहमति मिल जायेगी. 12 अक्टूबर को इसको लेकर दिल्ली में बैठक भी है.




