
Dhanbad: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरूवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन से धनबाद-गिरिडीह समेत झारखंड के पांच और देश के 65 जिलों में सीजीडी गैस पाइपलाइन योजना का ऑनलाइन शिलान्यास किया. धनबाद के टाउन हॉल में नई दिल्ली जे विज्ञान भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, सांसद पीएन सिंह, मेयर, विधायक समेत गेल गैस के महाप्रबंधक मौजूद थे.
मेयर बोले- धन्य हुआ धनबाद
मौके पर मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि धनबाद आज धन्य हो गया. अब गैस पाइपलाइन का ग्रिड मिलना गौरव की बात है. इसके लिए पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को साधुवाद. मौके पर सांसद पशुपति नाथ सिंह ने कहा कि हमने सोचा भी नहीं था कि घरों में पाइप लाइन से गैस मिलेगी. ऑटो और कार सीएनजी से चलेंगे. यह वास्तव में धनबाद के लिए प्रगति का सूचक है. जिले के धनबाद, गोविंदपुर, तोपचांची, पूर्वी टुंडी, बलियापुर, निरसा जैसे इलाके गैस पाइप लाइन और सीएनजी स्टेशनों से जुड़ेंगे. आज से ऐतिहासिक युग की शुरुआत हो रही है.
51 लाख लोगों को मिलेगा फायदा: मंत्री
मोदी स्टाइल में बोलते हुए मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि धनबाद और गिरिडीह के लोगों को सिलेंडर के लिए भागदौड़ नहीं करनी होगी. 51 लाख लोगों को इसका फायदा मिलेगा.
इसे भी पढ़ें: देखें वीडियोः कैसे गिड़गिड़ाती रही मां और महिला पुलिसकर्मी ने दिया धक्का, ईगो में बेटे को भेजा जेल




