Main SliderNational

पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश- शाह बोले- IMPOTRTANT!

New Delhi: पीएम मोदी कुछ देर यानी 4 बजे देश को संबोधित करेंगे. देश की निगाहें इस संबोधन पर टिकी है कि पीएम मोदी आज क्या बोलेंगे? संबोधन से पहले गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया है कि 4 बजे आप लोग पीएम मोदी का संबोधन जरूर सुनें.

आज सबके मन में कई सवाल उठ रहे हैं, सभी लोग सोच रहे हैं कि आज पीएम मोदी क्या बोलेंगे, आज उनकी प्रथमिकता क्या होगी चीन या कोरोना या कुछ बड़ा ऐलान करेंगे.

कयास लगाया जा रहा है कि पीएम मोदी आज चीन की हिमाकत पर बोल सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि सोमवार को भारत सरकार ने बहुत बड़ा फैसला लेते हुए चीन के 59 एप्स पर बैन लगा दिया और ठीक एक दिन बाद मोदी राष्ट्र के नाम संबोधन करने जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- चीन में पैदा हुआ एक और नया वायरस, इंसानों के लिए है बहुत खतरनाक?

गौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है. पीएम मोदी पहले ही बता चुके हैं कि दो गज की दूरी और मास्क ही संक्रमण से बचने का तरीका है. 1 जुलाई से अनलॉक 2.0 भी लागू हो रहा है, ऐसे में आज सबकी नजर पीएम मोदी के संबोधन पर टिकी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button