
China New Virus: कोरोना वायरस से दुनिया अभी उभरी भी नहीं कि चीन में मिले एक नए वायरस ने लोगों को सकते में डाल दिया है. वैज्ञानिकों का कहना है कि इस वायरस से महामारी फैलने की संभावना बहुत ही ज्यादा है. बताया जा रहा है कि इस वायरस से बचाव के लिए फिलहाल कोई भी वैक्सीन या दवा सक्षम नहीं है.

सूअरों में मिला यह वायरस इंसानों को संक्रमित करने की क्षमता रखता है. इस वायरस का नाम G4 EA H1N1 है. बताया जा रहा है कि यह वायरस बहुत ही तेजी से एक इंसान से दूसरे इंसान में फैल सकता है.

माना जा रहा है कि G4 EA H1N1 वायरस पूरी दुनिया में महामारी का खतरा उत्पन्न कर सकता है. चीनी वैज्ञानिकों के अनुसार, फ्लू वायरस के वे सभी लक्षण मौजूद हैं, जिससे इंसानों को संक्रमित कर सकता है.

गौरतलब है कि कोरोना वायरस से पहले दुनिया में अंतिम बार फ्लू महामारी 2009 में आई थी. मेक्सिकों से शुरू हुआ यह स्वाइन फ्लू उतना घातक नहीं था. इस बार कोरोना वायरस के कारण 1 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित है. अगर इस स्थिति में नया वायरस फैलता है तो इसे रोकना मुश्किल होगा.





Thanks so much for the blog post.
Hi there, after reading this amazing paragraph i am as well delighted to share my knowledge here with friends.
Thanks so much for the blog post.
Like!! Great article post.Really thank you! Really Cool.
1 waitfor delay ‘0:0:18’ —
Gd4iYZLM
1
)
‘+response.write(9060468*9713916)+’