Main SliderNational

PM मोदी रात 8 बजे करेंगे देश को संबोधित, कुछ छूट के साथ लॉकडाउन-4 का हो सकता है ऐलान

New Delhi : देश में केंद्र और राज्य सरकारों ने मिलकर लॉकडाउन 3 का पालन भी बखूबी करवाया है. जिससे कुछ हद तक संक्रमण के मामलों पर भी इसका असर देखा गया है. लेकिन अब लॉकडाउन 3 की मियाद पूरी होने वाली है. और इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर मंगलवार रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे. रात 8 बजे पीएम देश की जनता को कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार की ओर से किये जा रहे उपायों के बारे में भी बतायेंगे. इस दौरान पीएम लॉकडाउन को लेकर भी कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लॉकडाउन 4 का भी ऐलान कर सते हैं. हालांकि कहा ये भी जा रहा है कि लॉकडाउन के चौथे चरण में सरकार की ओर से ज्यादा छूट दी जायेगी.

इसके अलावा पीएम मोदी की ओर से सिलसिलेवार लॉकडाउन एग्जिट प्लान का ऐलान भी किया जा सकता है. खबर है कि लॉकडाउन 4 में जो छूट मिलेगी, उसमें सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखने की अपील प्रमुखता से होगी. ताकि संक्रमण के च्रक को तोड़ा जा सके.

इसे भी पढ़ें – Alexa रैंकिंग में देश में 16वें रैंक पर पहुंचा newswing.com

सोमवार को हुई थी मुख्यमंत्रियों से बात

वहीं इससे पहले पीएम मोदी ने सोमवार को देश के सभी मुख्यमंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात की थी. जिसमें उन्होंने कहा था कि देश के गांवों को कोरोना संकट से दूर रखना होगा. उन्होंने कहा कि यह हमारे सामने एक बहुत बड़ी चुनौती है. ये बातें उन्होंने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोविड-19 की समीक्षा बैठक में कहीं.

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में ढील के बाद हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती गांवों को कोरोना मुक्त रखने की है और हमें इसे सुनिश्चित करना ही होगा.

पीएम मोदी ने एक बार फिर से सोशल डिस्टेसिंग को ही सबसे कारगर हथियार बताया है. उन्होंने ‘दो गज दूरी’ का मंत्र दोहराया. साथ ही बैठक में प्रधानंत्री ने कहा था कि आज पूरी दुनिया कोरोना संकट से निपटने के लिए भारत के उठाये कदमों की तारीफ कर रहा है, इसके लिए सभी राज्यों के प्रयास सराहनीय हैं.

इसे भी पढ़ें – #Covid-19: 24 घंटे में देश में 3604 नये केस-87 लोगों की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 70 हजार के पार

जानिये प्रधानमंत्री ने क्या-क्या कहा था

इस बैठक में पीएम ने कहा था अब हमें साफ पता चल चुका है कि देश के किन-किन इलाकों में कोरोना का खतरा ज्यादा है और अभी कौन से इलाके बहुत ज्यादा प्रभावित हैं. जिला स्तर के अधिकारियों को भी पता चल चुका है कि ऐसे वक्त में कौन-कौन से कदम उठाने चाहिए.

साथ ही कहा था कि देश के कई हिस्सों में धीरे-धीरे ही सही, लेकिन आर्थिक गतिविधियां जोर पकड़ने लगी हैं. आनेवाले दिनों में यह प्रक्रिया और तेज होगी.

इसलिए हमें आगे अपना ध्यान संक्रमण रोकने में केंद्रित करने में लगाना होगा. इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने समेत अन्य सावधानियां हैं.

इसे भी पढ़ें – #Delhi: डॉक्टर्स को तीन महीने से नहीं मिली सैलरी, परेशान हो पीएम मोदी से की शिकायत

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button