Crime NewsLohardaga

लोहरदगा: पीएलएफआई कमांडर ने ली चार ट्रकों को जलाने की जिम्मेदारी

Lohardaga: किस्को थाना क्षेत्र के तिसिया बाजार टांड़ में शनिवार की आधी रात को अज्ञात अपराधियों ने चार ट्रकों को आग के हवाले कर दिया था. इस घटना की जिम्मेदारी पीएलएफआई कमांडर संतोष उरांव ने ली है. इस संबंध में संतोष ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है. प्रेस विज्ञप्ति में पीएलएफआई कमांडर ने कहा है कि जनता की मांगें पूरी नहीं होने के कारण चारों ट्रकों में आग लगायी गयी है.

शनिवार की देर रात वाहनों में लगायी गयी थी आग

जानकारी के अनुसार लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती किस्को थाना क्षेत्र के तिसिया बाजार टांड़ में शनिवार की देर रात हथियारबंद अपराधियों ने चार ट्रकों में आग लगा दी थी. खौफ पैदा करने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग भी की गयी थी. हालांकि स्थानीय लोगों की सक्रियता से ट्रकों को पूरी तरह से जलने से बचाया लिया गया था. घटना की जानकारी मिलने के बाद किस्को थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे थे. उन्होंने घटनास्थल से 9 एमएम पिस्टल के कुछ जिंदा कारतूस भी बरामद किये थे.

Related Articles

Back to top button