
AbuDhabi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को तीन देशों फ्रांस, यूएई और बहरीन की यात्रा के दूसरे चरण में पेरिस से यूएई की राजधानी अबू धाबी पहुंचे. यहां मोदी अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद से मुलाकात करेंगे. खबरों के अनुसार दोनों नेताओं में द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मासलों पर बातचीत होगी. इस संबंध में शुक्रवार देर रात पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, अबू धाबी पहुंचा हूं. शहजादे शेख मोहम्मद बिन जायद के साथ वार्ता को लेकर आशान्वित हूं और भारत तथा यूएई के बीच मित्रता के सभी पहलुओं पर चर्चा होगी. यात्रा के दौरान आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाना भी अजेंडे में होगा.
बहरीन यात्रा महत्वपूर्ण होगी
पीएम मोदी को यूएई सरकार अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ जायद से भी नवाजेगी. इसके बाद मोदी अबू धाबी से बहरीन जायेंगे . वहां पीएम मोदी बहरीन के शाह शेख हमाद बिन इसा अल खलीफा से बातचीत करेंगे. जी7 शिखर बैठकों में शामिल होने के लिए रविवार को फ्रांस लौटने से पहले खाड़ी क्षेत्र में सबसे पुराने श्रीनाथजी के मंदिर के पुनरुद्धार की औपचारिक शुरुआत करेंगे. जानकारों के अनुसार मोदी की बहरीन यात्रा महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस देश की यह पहली यात्रा है.
इसे भी पढ़ें- 200 दिनों से 4,500 करोड़ रुपये बकाया नहीं चुकाने पर रांची सहित छह एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमानों को फ्यूल सप्लाई बंद




