Read Next
29/10/2026
कांग्रेस का आरोप, SIR पीएम मोदी, अमित सिंह की साजिश, CEC ने दिया अंजाम
27/10/2026
वीटो पावर के बिना UNSC के स्थायी सदस्य दूसरे दर्जे के समान : भारत
27/10/2026
गुवाहाटी : होटल के मालिक और लीजधारक के बीच विवाद, 5 लोगों की गोली मारकर हत्या
26/10/2026
चुनाव से पहले इजरायल की सेना ने ईरान पर हमले से किया इनकार
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
Back to top button
Lucknow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान’ की शुरुआत की. अभियान का लक्ष्य रोजगार प्रदान करने, स्थानीय स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा देने और रोजगार के मौके उपलब्ध कराने के लिए औद्योगिक संगठनों और अन्य संस्थानों को साथ जोड़ना है.
गौरतलब है कि कोरोना संकट व लॉकडाउन की वजह से करोड़ों मजदूर अपने घरों को वापस लौट आए हैं. इसी क्रम में पहल करते हुए उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने राज्य में वापस लौटे मजदूरों को काम देने की ओर पहल किया है.
इसे भी पढ़ें- लगातार 20वें दिन तेल की कीमतों में उछाल, दिल्ली में दो साल में पहली बार पेट्रोल 80 रुपये के पार
सवा करोड़ मजदूरों को मिलेगा रोजगार
मोदी ने अभियान की शुरुआत ‘वीडियो कॉन्फ्रेंस’ से की. उन्होंने प्रदेश के छह जिलों के ग्रामीणों से संवाद किया. राज्य के सभी जिलों के ग्रामीण साझा सेवा केन्द्र और कृषि विज्ञान केन्द्रों के जरिए इस अभियान के उद्घाटन के साक्षी बने.
इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि श्रम की ताकत हम सभी ने महसूस की है. श्रम की इसी शक्ति को आधार बनाकर भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान शुरू किया गया.
उन्होंने कहा कि आज इसी ने आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान को प्रेरणा दी यानी केन्द्र की योजना को प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुणात्मक एवं संख्यात्मक दोनों ही तरीकों से विस्तार दे दिया. इस अभियान के तहत राज्य भर में करीब सवा करोड़ मजदूरों को रोजगार मिलेगा.
इसे भी पढ़ें- सरकारी स्कूल के WhatsApp स्टडी ग्रुप में डाला अश्लील वीडियो, परियोजना निदेशक ने 24 घंटे में कार्रवाई का दिया आदेश