
Ranchi : प्रधानमंत्री ने मन की बात बात में 31 जनवरी 2020 को डूमरथर विद्यालय के ब्लैक बोर्ड मॉडल की चर्चा की. इससे डुमरथर के ग्रामीणों, बच्चों, शिक्षकों अभिभावकों और जरमुंडी प्रखंड में खुशी का माहौल है. पीएम ने प्रिंसिपल डॉ सपन कुमार की भी चर्चा की.
डॉ सपन कुमार ने ब्लैक बोर्ड आइडिया की चर्चा मन की बात में करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि आज वे काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. उनका सपना था कि उनके कार्य की जानकारी देश को मिले. आज वह पल आया.

डॉ सपन ने कहा कि उनका सपना है कि बच्चा हर पढ़ लिखकर देश का एक अच्छा नागरिक बने. बच्चे का सर्वांगीण विकास हो. आज के मन की बात से काफी आत्मबल मिला है. और आने वाले दिनों में अपने दायित्व के निर्वहन में और भी मजबूती के साथ अपने कार्य को कर पाएंगे.
माननीय प्रधानमंत्री को प्रिंसिपल डॉ सपन कुमार, अजय कुमार मंडल अनुज कुमार मंडल सुखलाल मुर्मू ग्रामीण रामविलास मुर्मू,पवन लाल मुर्मू, विष्णु मुर्मू, राम जीतन मुर्मू के साथ डुमरथर के सभी ग्रामीणों, सभी अभिभावकों, सभी बच्चों और विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने धन्यवाद ज्ञापित किया है.
इसे भी पढ़ेः सरना कोड की मांग को लेकर कीता में रेल मार्ग किया जाम, कहा- राजनीति बंद करे




