Crime NewsJharkhandKhuntiLead News

नक्सली संगठन में भर्ती के लिए मुहिम चलाने वाला PLFI एरिया कमांडर गजरा गिरफ्तार

Khunti: जिला पुलिस ने पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के एरिया कमांडर को गिरफ्तार किया है. मुरहू थाना क्षेत्र के गजरा कण्डीर उर्फ कुन्डीया कण्डीर नामक उग्रवादी के पास से पुलिस ने दो गोली, पीएलएफआई का पर्चा और रसीद बरामद किया है. उग्रवादी को मुरहू थाना क्षेत्र स्थित काड़ेपीड़ी जंगल से गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी तोरपा एसडीपीओ ओम प्रकाश तिवारी ने दी. उन्होने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मुरहू थाना क्षेत्र के कोटा मोड़ के पास स्थित काड़ेपीड़ी जंगल में पीएलएफआई के उग्रवादी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिये योजना बना रहे है.

सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी के लिये जंगल पहुंची, पुलिस को देख उग्रवादी भागने लगे. भागने के क्रम में ही गजरा कण्डीया को पकड़ा गया.

पुलिस को पुछताछ में बताया कि पीएलएफआई संगठन कमजोर होने कैडर की कमी होने के वजह से संगठन के कमांडरो के आदेशानुसार नये लड़को की भर्ती के लिये. वह लगातार मुहिम चलाकर संगठन को मजबूत करने का प्रयास कर रहा था.

इसे भी पढें:शहीद गणेश हांसदा के गांव नहीं आये सीएम, प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे चंपई तो परिजनों ने किया इनकार, लौटे मंत्री-विधायक

मुठभेड़ में बच निकला था गजरा कण्डीर

4 मई को खूंटी में पुलिस और पीएलएफआई उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. मुठभेड़ में कुख्यात पीएलएफआई उग्रवादी लाका पाहन मारा गया था. मुरहू थाना क्षेत्र के इंदिपीड़ी कोटा जंगल में हुए इस मुठभेड़ मंफ गजरा कण्डीर भी शामिल था. हालांकि गजरा कण्डीर वहां से फरार हो गया था.

गजरा कण्डीर पर खूंटी और चाईबासा जिले के विभिन्न थाना में हत्या, हत्या के प्रयास, लेवी, रंगदारी, आगजनी, बलात्कार, पुलिस पर हमला जैसे 15 कांडो में वांछित है.

इसे भी पढें:झारखंड में 19 जून तक भारी बारिश के आसार, कहीं-कहीं हो सकता है वज्रपात

Related Articles

Back to top button