Crime NewsGiridih

गिरीडीह: ग्राहक सेवा केंद्र सचालक से अपराधियों ने लूटे 25 हजार

Giridih: गिरीडीह के पचंबा थाना इलाके के पचम्बा हाई स्कूल के समीप संचालित ग्राहक सेवा केंद्र में शुक्रवार दोपहर तीन बाइक सवार अपराधी सेवा केंद्र संचालक को लूट कर फरार हो गये. लूट की यह घटना दोपहर दोपहर करीब 12 बजे हुई. अपराधियों ने जिस वक़्त घटना को अंजाम दिया, उस वक़्त पचम्बा-जमुआ रोड में आवागमन चालू था. यही नहीं, घटनास्थल के समीप आसपास काफी घर भी हैं और लोग भी मौजूद थे, इसके बाद भी एक बाइक में तीन अपराधी ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचे.

इसमें एक अपराधी पैसे निकालने का बहाना बनाकर भीतर घुस गया और सेवा केंद्र संचालक मोहममद सोहेल से पैसे निकलाने की बात कही. इस दौरान सोहेल ने बाइक सवार से पूछा कि कितने पैसे निकलाने हैं. इसके बाद अपराधी ने सेवा केंद्र सचालक को पिस्तौल दिखाकर पैसे निकलाने को कहा.

पिस्तौल देख कर ही सोहेल ने केंद्र में रखे 20 हज़ार नगद और 5 हज़ार के सिक्के निकाल कर अपराधी को दे दिया. इसके बाद तीनों सेवा केंद्र के सामने की गली में घुस कर फरार हो गये.

जानकारी के अनुसार घटना के वक़्त सेवा केंद्र में एक और ग्राहक भी मौजूद थे. इस बीच जानकारी मिलने के बाद पचम्बा थाना की पुलिस भी घटनास्थल पहुंची. जानकारी लेने पर सोहेल ने पुलिस को बताया कि तीनों अपराधी मास्क पहने थे. लिहाज़ा किसी को वो पहचान नही पाया. सेवा केंद्र सचालक मधुपुर का रहने वाला बताया जा रहा है और हर रोज मधुपुर से पचम्बा केंद्र संचालन के आता रहता है.

Related Articles

Back to top button