National

निशिकांत ने लोकसभा में रांची के मिशनरीज ऑफ चैरिटी मामले की सीबीआई जांच की मांग की

NewDelhi : झारखंड के रांची की मिशनरीज ऑफ चैरिटी से जुड़ी एक संस्था से कथित तौर पर बच्चों को बेचे जाने का मुद्दा बुधवार को लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने उठाया. सांसद ने सरकार से इस मामले की सीबीआई जांच कराने का आग्रह किया. निशिकांत दुबे ने शून्यकाल के दौरान मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि सेवा के नाम पर धर्मांतरण कराया जा रहा है.  कहा कि मिशनरीज और चैरिटी से जुड़ा मुद्दा गंभीर है. सरकार इसकी सीबीआई जांच कराये.  इस क्रम में निशिकांत दुबे ने कहा कि सरकार को धर्मांतरण रोकने के लिए कड़ा कानून बनाना चाहिए. बता दें कि झारखंड में मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ से जुड़ी एक संस्था से कथित तौर पर बच्चों को बेचे जाने की बात सामने आयी थी.

इसे भी पढ़ें- झारखंड लूटखंड और खूनखंड बन चुका है : वृंदा करात

मेनका गांधी ने झारखंड सरकार से इसकी जांच कराने को कहा था

इसके बाद केंद्रीय महिला एवं विकास मंत्री मेनका गांधी ने झारखंड सरकार से इसकी जांच कराने को कहा था.  अभी दो दिन पहले ही इस मामले में मेनका गांधी ने सभी बाल देखभाल गृहों का तुरंत निरीक्षण करने के आदेश दिये थे. मंत्रालय सूत्रों के अनुसार मेनका गांधी  ने राज्यों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी बच्चों के देखभाल की संस्थाएं (सीसीआई) पंजीकृत हों और एक महीने के अंदर केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (कारा) से जोड़ी जायें. केंद्रीय मंत्री ने कारा से जुड़े 2,300 संस्थानों पर भी नाराजगी जताई है, क्योंकि बच्चों को अभी भी गोद लेने की प्रणाली में नहीं लाया गया है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button