JharkhandRanchi

डूमरदगा बाल सुधार गृह में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए 68 बाल कैदियों को राज्य के अलग-अलग जिलों में किया जाएगा शिफ्ट

Ranchi: राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित डूमरदगा बाल सुधार गृह में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए 68 बाल कैदियों को राज्य के अलग-अलग जिलों में शिफ्ट किया जाएगा. बाल सुधार गृह में छह फरवरी को दो गुटों के बीच हुई मारपीट की घटना से 21 बाल कैदी चोटिल हो गए थे. इससे पहले भी यहां मारपीट और भागने की घटनाएं हो चुकी हैं. इन घटनाओं को रोकने के लिए यहां बंद 16 से 18 साल के बाल कैदियों को दूसरे जिले के बाल सुधार गृह में भेजने की तैयारी की जा रही है.

बाल सुधार केंद्र में वर्तमान में 158 बाल कैदी हैं. जबकि इस सेंटर की क्षमता ही कुल 120 बाल बंदियों को रखने की है, लेकिन क्षमता से ज्यादा यहां बाल कैदी रह रहे हैं. रांची के अलावा दूसरे जिलों के भी बाल कैदियों को यहां रखने से जगह की कमी हो गई है. सेंटर में में 60 से अधिक बाल कैदी 16 से 18 साल के बीच हैं, जो खुद को यहां का सीनियर बताते हुए नए बाल कैदियों को परेशान करते हैं और उनके परिजनों से पैसे की मांग करते हैं. नहीं देने पर उनके साथ मारपीट और गाली गलौज भी करते हैं.

Related Articles

Back to top button