JharkhandLead NewsRanchi

मानहानि केस में राहुल गांधी की ओर से झारखंड HC से याचिका ली गई वापस

चाईबासा कोर्ट में चल रही कार्रवाही पर रोक समाप्त

Ranchi: मानहानि मामले में चाईबासा स्थित एमपी/एमएलए की विशेष अदालत द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को सशरीर उपस्थित से छूट नहीं देने के खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में हुई. मामले में कोर्ट ने प्रार्थी राहुल गांधी के आग्रह को देखते हुए याचिका वापस लेने की अनुमति प्रदान की. साथ ही कोर्ट ने राहुल गांधी को अंतरिम राहत के तहत चाईबासा की निचली अदालत में उनके खिलाफ चल रही कार्रवाही पर लगी  रोक को समाप्त कर दी.

दरअसल, यह मामला वर्ष 2018 का है. भारतीय जनता पार्टी को लेकर राहुल गांधी द्वारा  आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी, राहुल गांधी ने वर्ष 2018 में कांग्रेस के एक अधिवेशन में कहा था कि भाजपा में कोई भी हत्यारा अध्यक्ष बन सकता है, लेकिन कांग्रेस में ऐसा नहीं है. जिसे लेकर  भाजपा के नेता प्रताप कटियार ने चाईबासा कोर्ट में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में शिकायतवाद दायर किया गया था. बाद में मामले को चाईबासा में एमपी/ एमएलए कोर्ट में इसे ट्रांसफर कर दिया गया था.  मामले में अप्रैल 2022 में चाईबासा एमपी /एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था. जिस पर उनके द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया.  इसके बाद 27 फरवरी 2024 को कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था. राहुल गांधी के वकील ने कोर्ट में आवेदन देकर सशरीर उपस्थित होने से छूट मांगी थी, लेकिन अदालत ने  उनके आवेदन को खारिज करते हुए सशरीर उपस्थित होने का आदेश जारी किया था.

Related Articles

Back to top button