
Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में हरी सब्जियों की कीमत बढ़ गई है. सावन आते ही करीब सभी सब्जियों की कीमतों में 10-15 रुपये तक की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. मार्केट में धनिया 100 के पार चली गई है, मौसमी सब्जी खुखड़ी और रूगड़ा दोहरे शतक के दर पर बिक रहे हैं. सावन आने के साथ सब्जियों की मांग बढ़ गयी है, क्योंकि इस पावन माह में बहुत सारे लोग मांसाहार से दूरी बनाये रखते हैं. लोगों का झुकाव एक महीने तक ताजे साग-सब्जियों की ओर ही रहता है. वहीं दूसरी ओर चिकन सौ रूपये से नीचे गिर कर 80-90 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है.
इसे भी पढ़ें- फिर से निकला है “असमंजस” के बांध “मसानजोर” का जिन्न
सब्जियों की कीमत 40-50 रुपये प्रति किलो हुई
परवल, भिंडी, धनिया पत्ती, गोभी जैसी सब्जियां उम्मीद से ज्यादा महंगी होकर आम लोगों की पॉकेट पर भारी पड़ रही है. राजधानी रांची के अधिकांश घरों की रसोई से ये तमाम सब्जियां दूर होने लगी हैं. इसके कारण लोग इसके विकल्प की ओर ध्यान देने लगे हैं. करीब हर हरी सब्जियों की कीमत 40-50 रुपये प्रति किलो है. सब्जी के दामों में बढ़ोतरी का मुख्य कारण बारिश का मौसम भी है. बरसात के इस मौसम में हरी सब्जियां जल्दी सड़ने लगती हैं. इस कारण इसके इम्पोर्ट पर भी असर पड़ता है. मंडी में सब्जियों के स्टॉक कम रखे जा रहे हैं. वहीं डिमांड बढ़ने से सब्जियों की कीमत बढ़ गई है.
इसे भी पढ़ें- मसानजोर डैम विवाद : सरयू राय ने सीएम को लिखा पत्र, कहा- समाधान दुमका और वीरभूम स्तर पर संभव नहीं
हरी सब्जियों के बने ये विकल्प
सब्जियों की कीमत बढ़ने से इनके विकल्प की ओर लोगों का रूझान होने लगा है. विकल्प के रूप में बेसन की सब्जी, चने की सब्जी, सोयाबीन, आदि की मांग बढ़ गई है.
इसे भी पढ़ें- दिल्लीः मस्जिदों से ध्वनि प्रदूषण होता है या नहीं ? एनजीटी करेगी जांच
सब्जियों की कीमत प्रति किलो क्या है
- नेनुआ 30 रुपये
- परवल 40 रुपये
- झिंग्गी 30 रुपये
- गोभी 60 रुपये
- कद्दू 20 रुपये
- बीन्स 80 रुपये
- भिंडी 30 रुपये
- कचू 30 रुपये
- मूली 40 रुपये
- प्याज 20 रुपये
- आलू 20 रुपये
- टमाटर 60 रुपये
- नींबू 10 रुपये में तीन पीस
- खीरा 60 रुपये
- गाजर 60 रुपये
- कच्चा केला 40 रुपये
- करेला 40 रुपये
- कुंदरी 30 रुपये
- बैंगन 40 रुपये
- बोदी 40 रुपये
- हरी मिर्च 100 रुपये
- अदरख 200 रुपये
- धनिया पत्ता 100 रुपये
- और खेक्सा 40 रुपये
इसे भी पढ़ें- एचईसी आयी, तो एससी-एसटी को पैसा मिला और उनलोगों ने दारू पीकर उड़ा दिया : सांसद रामटहल चौधरी
इसे भी पढ़ें- आखिर कब होगा 14 हजार करोड़ का एक्शन प्लान, अब तक बिजली की मांग नहीं हो पायी है पूरी
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




