
Jamshedpur : जमशेदपुर में जिला प्रशासन और टाटा स्टील का अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है. जहां-जहां जमीन का अतिक्रमण किया गया है वहां किये गये निर्माण को बुलडोजर चलाकर तोड़ा जा रहा है. टाटा का बुलडोजर जिला प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाने में जुटा है.
बुधवार को कदमा क्षेत्र के मरीन ड्राइव मुख्य सड़क के किनारे से अतिक्रमण हटाया गया. इस दौरान जुस्को और जिला प्रशासन की टीम की मौजूदगी में दर्जनों अवैध निर्माण को जमींदोज किया गया. इस दौरान भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी. हल्के विरोध के बावजूद जिला प्रशासन के द्वारा सभी अवैध घरों को तोड़ा गया. बता दें कि विगत एक हफ्ते के भीतर बिरसानगर, गोविंदपुर, जुगसलाई और कदमा क्षेत्र से टाटा की जमीन पर से जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण हटाया है.
ये भी पढ़ें- Chaibasa Murder : आधी रात गुदड़ी के गांव में मचा कोहराम, सनकी ने पत्नी की हत्या के बाद अपना भी गला रेता




