
Ranchi: झारखंड सरकार की तरफ से रविवार रात को राज्यभर में लॉक डाउन करने फैसला लिया गया. बावजूद इसके सोमवार की सुबह आम दिनों की ही तरह राजधानी रांची समेत राज्यभर में लोग सड़क पर घूमते नजर आये. पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी जनता कोरोना वायरस जैसी गंभीर बीमारी को नजरअंदाज कर रही है.

पब्लिक के अंदर हमें कुछ नहीं होगा, जैसी फीलिंग लगातार देखी जा रही है. अनावश्यक लोगों को सड़कों पर देखा जा रहा है. इससे राज्य सरकार काफी गंभीरता से ले रही है. सरकार ने पुलिस अधिकारियों को शाम चार बजे तक कोशिश करने को कहा है. बावजूद इसके अगर पब्लिक नहीं मानी तो शाम चार बजे एक हाइ लेवल मीटिंग की जायेगी. मीटिंग के दौरान सरकार पूरे राज्यभर में कर्फ्यू लगाने का फैसला ले सकती है.
इसे भी पढ़ें – सख्त कदम : कोरोना से मुकाबले के लिए पंजाब में कर्फ्यू का एलान
पंजाब सरकार ने लगाया कर्फ्यू
कोविड-19 से लोगों को बचाने के लिए केंद्र और राज्य की सरकारें सख्त से सख्त एहतियाती कदम उठा रही हैं. इस कड़ी में पंजाब में कर्फ्यू लगा दिया गया है. पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कर्फ्यू का एलान कर दिया है. गौरतलब है कि कई राज्यों में जनता कर्फ्यू के बाद पंजाब पहला राज्य बन गया है, जिसने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए कर्फ्यू का एलान किया है.
पंजाब में कर्फ्यू लगाने के पीछे एक वजह यह भी बतायी जा रही है कि लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे थे. लॉक डाउन की घोषणा के बाद भी लोग सड़कों पर निकल कर मजे लेने लगे थे. सरकार और प्रशासन के आग्रह को लोग सही तरीके से नहीं मान रहे थे. घरों से बाहर निकल रहे थे और बाहर के लोगों को घर पर बुला रहे थे. जिस कारण सरकार कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार के पास कोई रास्ता नहीं बचा था.
इसे भी पढ़ें – CM हेमंत सोरेन का निर्देश : DC-SP सुनिश्चित करें, बेकार में लोग घर से बाहर ना घूमें, जान लें किन्हें है बाहर निकलने की छूट




